{"_id":"5d599f828ebc3e899204d2ad","slug":"villagers-created-uproar-over-poor-rations-jaunpur-news-vns478897071","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब राशन दिए जाने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब राशन दिए जाने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खराब राशन देने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझा कर शांत किया
अमर उजाला ब्यूरो
खेतासराय। क्षेत्र के महरौड़ा गांव में रविवार को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर ग्रामीणों ने उस समय हंगामा खड़ा कर दिया जब उन्हें कोटेदार खराब राशन देने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने बुझाने पर ग्रामीण शांत हुए।
महरौड़ा गांव में पुष्पा देवी के नाम से राशन की दुकान है, जिसकी देखभाल उसका भाई अरुण करते है। गांव के शकुंतला, अमरावती, सावित्री, लाली व मुन्नी लाल का आरोप है कि कोटेदार अंगूठा लगवा लेता है लेकिन राशन नहीं देता है। रविवार को भी कोटेदार ने जो चावल और गेहूं बांटा वह अत्यंत घटिया क्वालिटी का था। ग्रामीण महिलाएं घटिया क्वालिटी का राशन देख कर आक्रोशित हो गई। महिलाओं ने इकट्ठा होकर दुकान का घेराव कर दिया। कार्ड धारकों का आरोप है कि हर माह राशन को लेकर किचकिच होती है। कभी वजन में किया जाता है तो कभी घटिया राशन दे दिया जाता है। शिकायत के बाद भी कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है। विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से गरीबों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। महिलाओं के इकठ्ठा होने से खेतासराय खुटहन मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही थाने से पुलिस मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह कोटेदार की लिखित शिकायत करें तो उसकी सुनवाई होगी। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस कोटेदार को पूछताछ के लिए थाने ले गई।