फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers caught youth on information of conversion police force stationed at Jesus prayer meeting place on Christmas in jaunpur

यूपी: धर्म परिवर्तन की सूचना पर ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा, क्रिसमस पर यीशु प्रार्थना सभा स्थल पर पुलिस बल रहा तैनात

Sat, 25 Dec 2021 11:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 25 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers caught youth on information of conversion police force stationed at Jesus prayer meeting place on Christmas in jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के विरभानपुर गांव में धर्म परिवर्तन करवाने की बात को लेकर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। वहीं, चंदवक थाना क्षेत्र के भूलनडीह गांव में स्थित यीशु प्रार्थना सभा स्थल पर हिंदू संगठनों के विरोध को देखते हुए पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में क्रिसमस डे पर प्रार्थना सभा हुई। इस दौरान भारी पुलिस बल के अलावा पीएसी के जवान डटे रहे।

विज्ञापन


बक्शा थाना क्षेत्र के विरभानपुर गांव में दोपहर ढाई बजे ग्रामीणों को खबर लगी कि धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीण लामबंद हो गए। गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने चारों तरफ से घेराबंदी करके एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि विरभानपुर गांव में कुछ लोगों की सूचना पर पुलिस गई थी। जहां से सुरेरी थाना के सुल्तानपुर गांव निवासी संतोष चौहान को थाने लाकर मेडिकल मुआयना कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed