फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers angry with the frequent burning of transformers staged a protest

Jaunpur News: बार-बार जल रहे ट्रांसफाॅर्मर से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 31 Jul 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry with the frequent burning of transformers staged a protest
धर्मापुर। ब्लॉक क्षेत्र के गोपालापुर में 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा है। ओवरलोडिंग के कारण लो वोल्टेज और बार- बार जल जाने की समस्या है। इससे नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को ट्रांसफाॅर्मर के पास प्रदर्शन कर ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की। प्रधान प्रतिनिधि बुलेट सिंह के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र कबीरुद्दीनपुर के अंतर्गत आने वाले गोपालापुर गांव में लगे 100 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर के पास 40 की संख्या से ज्यादा जुटे ग्रामीणों ने बिजली निगम पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफाॅर्मर हमेशा जलता रहता है। जब सप्लाई मिलती है तो लो वोल्टेज की समस्या रहती है। प्रधान प्रतिनिधिने बताया कि इसी ट्रांसफाॅर्मर से गोपालापुर, याकूब चौकियां, मुस्तफाबाद तीन गांव में सप्लाई जाती है। ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता 250 केवीए करवाने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में संजय मौर्य, दिलीप यादव, गंगाजली देवी, मालती देवी, भुनई यादव, मीरा देवी, जेठू प्रजापति, सनी यादव, सर्वेश मौर्य आदि मौजूद रहे। विद्युत उपकेंद्र कबीरुद्दीनपुर के एसडीओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि क्षमता वृद्धि के लिए कार्रवाई की जा रही है। उपलब्धता होते ही नया ट्रांसफाॅर्मर लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed