फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers angry over road misery

सड़क की बदहाली से गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Tue, 29 Sep 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry over road misery
मीरगंज। क्षेत्र के गोधना-निगोह व जरौना-जंघई मार्ग की बदहाली से गुस्साए मीरगंज, करियांव व मीरपुर के लोगों ने सब्जी मंडी के पास मुख्य मार्ग को आधा घंटा तक चक्का जाम कर दिया। जनप्रतिनिधियों व अफसरों के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों का कहना था कि निगोह-गोधना मार्ग व जरौना-जंघई मार्ग की दूरी लगभग 15 किमी है। इस पर वाहन तो दूर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। जगह-जगह सड़क तालाब के रूप में तब्दील हो चुकी है, मगर जिम्मेदार बेखबर है। इस कारण लोगों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है तो राहगीरों को काफी दुश्वारी झेलनी पड़ रही है। लंबे समय से इस मार्ग की मरम्मत की मांग क्षेत्रवासी कर रहे हैं, लेकिन कोई प्रभाव नही पड़ रहा। ग्रामीणों ने घाटमपुर निवासी जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में चक्काजाम कर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क में सुधार करवाने का आश्वासन दिया और समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। करीब 35 मिनट बाद आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन

सर्विस लेन न बनने पर का होगा चुनाव बहिष्कार
जफराबाद। क्षेत्र के कई गांव के लोगों ने निर्माणाधीन राजमार्ग पर नेवादा गांव के पास से सर्विस लेन नहीं बनने पर मल्हनी उपचुनाव के बहिष्कार की धमकी दी है। निर्माणाधीन राजमार्ग पर नेवादा गांव के पास क्षेत्र के गोधना, नेवादा, माधोपट्टी, कजगांव, गद्दीपुर, सलखापुर आदि गांव के लोग सर्विस लेन की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि नेवादा गांव में राजमार्ग पर तीन मीटर का अंडरपास स्वीकृत है। उसका आम लोगो को कोई फायदा नहीं मिलेगा। सोमवार को विरोध करते हुए लोग जब राजमार्ग पर पहुंचे तो राजमार्ग बना रही कंपनी गायत्री प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक देशमुख राव ने मौके पर पहुंच कर लोगों से कहा कि अंडरपास को तीन मीटर से डेढ़ फीट और ऊंचा कर देंगे। इसके बाद भी लोग सर्विस लेन बनवाने की मांग पर अड़े हैं। विरोध करने वालों में राहुल सिंह, सर्वेश कुमार, हुबलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed