फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers angry over lack of water supply in 12 villages

12 गावों में जलापूर्ति नहीं होने से गुस्साए ग्रामीणों ने की नारेबाजी

Tue, 18 Aug 2020 08:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry over lack of water supply in 12 villages
जौनपुर। जल निगम की लापरवाही से मंगलवार को मां शीतला धाम चौकिया सहित 12 गांवों में जलापूर्ति नहीं हो पाई। इससे लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। जलापूर्ति नहीं होने से गुस्साए ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए शीघ्र जलापूर्ति कराने की मांग की।
विज्ञापन

नारेबाजी कर रहे लोगों का कहना है कि कभी मोटर जल रहता है तो कभी पाइप फटी रहती है। इससे आए दिन जलापूर्ति बाधित होती रहती है। मंगलवार को मां शीतला धाम सहित देवचंदपुर, महगूपुर, अलीखानपुर, भगवतीपुर, चौकीपुर, रामदासपुर, नेवादा, रसीदाबाद, विशेषरपुर, धानेपुर, रामपुर, बलभद्रपुर आदि गांवों में जलापूर्ति नहीं हो पाई। लोगों की दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हो गई। साथ ही पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। मां शीतला धाम स्थित ट्यूबवेल पर जाकर देखा गया तो वहां ताला जड़ा मिला। उन्होंने कहा कि चौकियां धाम के सभासद अच्छेलाल मौर्य से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नारे-बाजी करने वालों में विकास मोदनवाल, जसुरेंद्र माली, नंदू मोदनवाल, कन्नू मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed