{"_id":"67685ec7242474bc500fe934","slug":"villagers-accused-the-doctor-of-negligence-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-127011-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ग्रामीणों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ग्रामीणों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रात में ड्यूटी कर रहे चिकित्सक पर रामपुर के ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। डीएम को पत्रक देकर शिकायत दर्ज कराई है।
शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे रामपुर चकिया अनुसूचित बस्ती निवासी युवक चंदन कुमार कटर मशीन से दरवाजा काट रहा था। अचानक उसके पैर में गंभीर चोट आ गई। ग्राम प्रधान अजीत राय सहित उसके घर के लोग घायल युवक को सीएचसी मुफ्तीगंज ले गए। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक से इलाज करने की गुहार लगाई। चिकित्सक मोबाइल देखने में मशगूल दिखे। ड्यूटी पर तैनात वार्ड बॉय ने मरीज के पैर में टांका लगाकर इलाज किया, लेकिन डॉ. साहब मरीज को देखना मुनासिब नहीं समझे। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है। ग्राम प्रधान रामपुर अजीत राय ने बताया कि हमारे गांव में ही स्वास्थ्य केंद्र है। करीब दो वर्षों से यह स्वास्थ्य केंद्र एक ही चिकित्सक के भरोसे चल रहा है। डाॅक्टर सप्ताह में पांच दिन अन्य अस्पतालों पर नसबंदी करने चले जाते हैं। इस वजह से ब्लाॅक के अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी जाती है, जो मरीजों के इलाज में लापरवाही करते हैं। स्वास्थ्य केंद्र घनी आबादी के बीच जौनपुर-केराकत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। यहां रोजाना डेढ़ से दो सौ मरीज इलाज के लिए आते हैं। दो चिकित्सकों की तैनाती के लिए डीएम से गुहार लगाएंगे।