फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Village roads will be illuminated with Rs 90.69 lakh

Jaunpur News: 90.69 लाख से रोशन होंगी गांव की सड़कें

Thu, 12 Dec 2024 11:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:58 AM IST
विज्ञापन
Village roads will be illuminated with Rs 90.69 lakh
जिला पंचायत की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों में 90.69 लाख की लागत से ग्रामीण क्षेत्रों में हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें दूधिया रोशनी से जगमग होंगी। टेंडर आमंत्रित कर जल्द ही लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


जिला पंचायत की तरफ से वित्तीय वर्ष 2024-25 पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत स्वीकृत हाईमास्ट लाइट के कार्यों की ई-निविदा आमंत्रित की है। इसके तहत 22 नवंबर से 11 दिसंबर तक निविदा डालने का समय रखा गया है। इसके बाद टेक्निकल बिड खोली जाएगी। इसमें सफल लोगों की फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। इसके लिए कार्य पूर्ण करने की तिथि तीन माह रखी गई है।
विज्ञापन

मुफ्तीगंज के ग्रामसभा पवनी व ग्रामसभा कदहरा में कोल्हुआबीर बाबा मंदिर पर 9.49 लाख, मुंगराबादशाहपुर में ग्रामसभा जयपालपुर चौरा माता मंदिर के पास 4.75 लाख , करंजाकला में ग्रामसभा खरौना में पंचायत भवन पर, निषादराज इंटर काॅलेज के सामने, ग्रामसभा जमुहाई डिग्री काॅलेज के सामने 24.24 लाख, सिकरारा के ग्राम प्रेमराजपुर कलवारी में हनुमान मंदिर व 100 बेड हाॅस्पिटल के सामने 14.24 लाख, रामपुर में ग्रामसभा भोड़ा में ग्राम सीठूपुर में चौरा माता मंदिर पर 9.49 लाख, सिरकोनी के ग्राम सभा परियावां में एसबीआई के पास तिराहे पर 4.75 लाख, ग्रामसभा महरूपुर के मड़इयां गांव में तिराहे पर 9.49 लाख, सुइथाकला की ग्रामसभा खुसिया बहार में तिराहे पर और ग्रामसभा सूरापुर में तिराहे पर पूर्व प्रमुख के घर के पास 9.49 लाख, बदलापुर में ग्रामसभा मिश्रौली के राजस्व गांव रजनीपुर में प्रधान के घर के बगल में 4.75 लाख से लाइटें लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed