{"_id":"60c8ecec8ebc3e78e6104f58","slug":"village-people-are-not-interested-in-getting-vaccinated-jaunpur-news-vns595017436","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के लोग टीका लगवाने में नहीं ले रहे रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के लोग टीका लगवाने में नहीं ले रहे रुचि
विज्ञापन
कोविड-19 संक्रमण से बचाने के लिए गांवों में टीकाकरण अभियान चल रहा है। तमाम कोशिशों के बावजूद ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण में तेजी से नहीं आ पा रही है। जिसके चलते कोरोना से लड़ाई का अभियान पिछड़ रहा है। खासकर महिलाएं टीकाकरण में रुचि नहीं ले रही हैं।
जिले के 21 ब्लाकों के तीन-तीन ग्राम पंचायतों में एक साथ टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। एक साथ 63 ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। नीयर टू होम अभियान के तहत पंचायत भवनों और प्राथमिक विद्यालयों में कैंप लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। इसके बावजूद टीका लगवाने के लिए लोग कैंप में नहीं पहुंच रहे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एनके सिंह का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए सभी ब्लाकों के तीन-तीन ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। जहां कैंप लगाकर लोगों को टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जागरूकता की कमी के कारण लोग टीका लगवाने में रुचि नहीं नहीं ले रहे है। किसी-किसी सेंटर पर स्वास्थ्य कर्मी दिन भर इंतजार करने के बाद शाम को वापस लौट जाते हैं।
वर्जन--
ग्रामीण इलाकों में लोग वैक्सीनेशन के प्रति रुचि नहीं ले रहे हैं। टीकाकरण के लिए कैंप लगाया जा रहा है, लेकिन कई बूथों पर दिन भर में एक दो लोग टीका लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। गांवों में टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी है। टीकाकरण के लिए लोगों को और प्रेरित करने की जरूरत है।
विज्ञापन
- डा. एनके सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, जौनपुर