फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vikas was killed in the affair of Ashanai, one arrested

आशनाई के चक्कर में हुई थी विकास की हत्या, एक गिरफ्तार

Sat, 12 Dec 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Vikas was killed in the affair of Ashanai, one arrested
नेवढ़िया। पुलिस ने 27 नवंबर की रात नोनारी गांव में हुई विकास (26) की हत्या का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक विकास की हत्या आशनाई के चक्कर में उसके रिश्तेदार ने ही अपने साथी के साथ मिलकर की थी। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि सहयोगी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

नोनारी गांव निवासी विकास 27 नवंबर की रात एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गया था। खाना खाने के लिए रात में उसकी खोजबीन होने लगी तो पांस सौ मीटर दूर घायल अवस्था में मिला था। उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। तीन दिसंबर को उपचार के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष नेवढ़िया संजय कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एक युवक को नोकरा को तिराहे से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम आजाद बताया। उसने पुलिस को बताया कि विकास के भाई की उसके चाचा रमेश के लड़की से शादी हुई थी । इसके कारण विकास अक्सर घर आया करता था। उसका गांव की एक लड़की से अवैध संबंध हो गया था। कई बार मना करने के बावजूद विकास नही माना तो मजबूरन एक साथी के साथ उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आजाद और उसके साथी मनोज गौतम के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर आजाद को जेल भेज दिया। मनोज निवासी भानपुर थाना सुरेरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed