फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vijay Pratap president elected

विजय प्रताप अध्यक्ष निर्वाचित

Wed, 29 Jun 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 29 Jun 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Vijay Pratap president elected
कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के चुनाव में मंगलवार को नव निर्वाचित पदाधिकारीगण। - फोटो : jaunpur
कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति का चुनाव मंगलवार को सकुशल संपन्न हो गया। इस दौरान 383 मत पाकर विजय प्रताप सिंह अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। जबकि ओमप्रकाश सिंह 541 मत पाकर महामंत्री और इंद्रबहादुर सिंह 361 मत पाकर संयुक्त मंत्री के पद पर विजयी घोषित हुए। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के तीन पदों के लिए मंगलवार को चुनाव संपन्न हुआ। सुबह नौ बजे से शुरू हुआ मतदान अपराह्न तीन बजे तक चला। जिसमें 812 वोटरों में से 733 वोटरों ने विभिन्न पदों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए  तीन प्रत्याशी मैदान में रहे। विजय प्रताप सिंह को 383 मत, राजेश गुप्ता को 333 और पल्टू राम को 18 मत मिला।
विज्ञापन


इस दौरान विजय प्रताप सिंह 50 मत से विजयी घोषित किए गए। जबकि महामंत्री पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में रहे। ओमप्रकाश सिंह को 541 मत और राधेश्याम पांडेय को 193 मिला। इस दौरान ओमप्रकाश सिंह 348 मत से बिजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार संयुक्तमंत्री पद के तीन प्रत्याशी मैदान में रहे। इंद्रबहादुर सिंह को 261 मत, मनबहाल को 258 और शैलेंद्र सिंह को 202मत मिला। इस दौरान इंद्रबहादुर सिंह 03 मत से बिजयी घोषित किए गए। जबकि उपाध्यक्ष पद पर हरिश्चंद्र यादव, आडिटर पद पर जंगबहादुर यादव, कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्रप्रसाद मौर्य और वरिष्ठ सदस्य पद पर अजय कुमार गुप्त, अभिनव सिंह, रमेशचंद्र साहनी, रामाश्रय यादव व कनिष्ठ सदस्य पद के लिए अनिल कुमार शुक्ल, अरविंद कुमार यादव, प्रेमजीत सिंह, मनोज कुमार सिंह, राजकुमार निषाद, शैलेंद्र कुमार यादव, हरिमोहन श्रीवास्तव निर्विरोध चुने गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed