फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vijay Kargil Day is a proud day for every Indian

हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है विजय कारगिल दिवस

Tue, 26 Jul 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Vijay Kargil Day is a proud day for every Indian
जौनपुर। सैनिक कल्याण कार्यालय पर भूतपूर्व सैनिक कार्यालय समिति की ओर से विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान उपस्थित पूर्व सैनिकों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। शहीदों को पुष्प अर्जित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केके सिंह ने कहा कि कारगिल शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। भारतीय सेना देश की सुरक्षा के लिए दिन रात बॉर्डर पर खड़ी है। आज विजय दिवस की वर्षगांठ पर पूरा देश भारत के वीर सपूतों के अदम्य साहस और कुर्बानी को याद कर रहा है। शहीदों की वीरता नई पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल विजय आदि मौजूद रहे। मछलीशहर: क्षेत्र के गोहका गांव स्थित भाजपा नेता इंद्रेश तिवारी के आवास पर विजय कारगिल दिवस पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से कार्यक्रम आयोजन कर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। संघ के सह विभाग प्रचारक ओमप्रकाश ने कारगिल विजय दिवस को हर भारतीय के लिए गर्व का दिन बताया। शहीदों की याद में पौधरोपण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि युद्ध में 500 से अधिक सैनिक शहीद हुए थे। जिनके पराक्रम से कारगिल की ऊंची चोटी पर पाकिस्तान के कब्जे से भारत की भूमि को मुक्त हुई। देश के सैनिकों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए मां भारती के चरणों में अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में ओमप्रकाश ने सैनिकों की याद में पौधरोपण किया। मौके पर ग्राम प्रधान दियावा सर्वेश शुक्ला, जेपी मिश्रा, पंकज मिश्रा, अंबुज शुक्ला, असीम शुक्ला आदि मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम के संयोजक इंद्रेश तिवारी ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed