फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Video viral before death young man consumed BP pills taken horrifying step one month ago

UP: मौत से पहले का वीडियो वायरल... बीपी की 40 गोलियां खा गया युवक; एक महीने पहले भी उठाया था खाैफनाक कदम

Wed, 22 Jan 2025 10:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 22 Jan 2025 10:19 PM IST
सार

जाैनपुर के मनिकापुर गांव में युवक की लाश मिलने की सूचना मिलते ही मछलीशहर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ चल ही रही थी कि उसी युवक का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह बीपी की गोलियां खा रहा है।

विज्ञापन
Video viral before death young man consumed BP pills taken horrifying step one month ago
वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाैनपुर के मनिकापुर गांव में बुधवार दोपहर बाद नाले के बगल में स्थित खाली खेत में एक युवक (32) का शव मिला। उसकी पहचान प्रशांत मिश्र पुत्र सूर्यप्रकाश निवासी वारी (बरहता) के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन




प्रशांत मंगलवार की सुबह नौ बजे बिना किसी से कुछ कहे घर से पैदल ही निकल गया था। दोपहर ढाई बजे परिजनों के मोबाइल पर प्रशांत का एक वीडियो आया। इसमें वह लगातार ब्लड प्रेशर की गोलियां पत्तों से निकालकर खाता दिख रहा है। कुल 40 गोलियां खाईं थी। 
विज्ञापन


वीडियो देख परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन काल रिसीव नहीं हुआ। परिजन परेशान हो गए और उसकी खोजबीन में जुट गए। इसके बाद मोबाइल बंद बताने लगा तो लोग और भी परेशान हो गए। देर रात तक खोजबीन की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम
बुधवार सुबह मछलीशहर कोतवाली में सूचना देने के बाद पुनः खोजबीन में जुट गए। बुधवार दोपहर बाद लगभग डेढ़ बजे मृतक के घर से करीब आठ किमी दूर सिकरारा थाना क्षेत्र के मनकापुर गांव में एक नाला किनारे खाली खेत में उसका शव मिला। 

पड़ोसियों ने बताया कि एक महीने पहले भी वह इसी तरह बीपी की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। सही समय पर इलाज हो जाने से उसकी जान बच गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष अमित सिंह मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मृतक एक निजी स्कूल में रात में चौकीदार की नौकरी करता था। साथ ही साथ खेती का काम भी करता था। मृतक के दो बच्चे हैं। एक पांच साल की बेटी जीवा व तीन साल का बेटा है। प्रशांत की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

पिता के बुढ़ापे की छिनी लाठी, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
प्रशांत मिश्र की मौत से पिता व परिवार पर विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता सूर्य प्रकाश मिश्र गहरे सदमे में हैं। दुर्भाग्य ऐसा कि पहले पत्नी का निधन हुआ फिर कोरोना महामारी में बड़े बेटे निशांत मिश्र की मौत हो गई। घाव भरा भी नहीं था कि जीने का अंतिम सहारा प्रशांत भी साथ छोड़कर चला गया। 

इससे जहां पिता के बुढापे की लाठी छिन गई वहीं पत्नी मधू बेसहारा हो गई,,बच्चों के सिर से पिता का साया भी उठ गया। पत्नी गश्त खाकर गिर जा रही है। होश में आने पर दोनों बच्चों को सीने से लगाकर चीत्कार रही है। इसे देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। लोग यह कहते सुने गए कि ऊपर वाले की मर्जी के आगे किसी का जोर नहीं चलता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed