फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Video of taking bribe of Rs 500 goes viral, accountant suspended

Jaunpur News: 500 रुपये घूस लेने का वीडियो वायरल, लेखपाल निलंबित

Thu, 06 Mar 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Video of taking bribe of Rs 500 goes viral, accountant suspended
शाहगंज (जौनपुर)। तहसील परिसर में तैनात लेखपाल का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर घूस मांगने व लेने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले को संज्ञान में लेकर एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


स्थानीय तहसील में तैनात लेखपाल रेनू गुप्ता एसडीएम कार्यालय स्थित आफिस में जन्म प्रमाण पत्र बनाने का कार्य कर रही थी। इसी दौरान किसी किसान से जन्म प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर 500 रुपये घूस मांगते और लेते समय का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो की खबर को लेकर तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। सूत्रों की माने तो एसडीएम की बहुत खास है घूस लेने वाली लेखपाल। इसकी चर्चा तहसील परिसर में जोरों पर है। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया ने बताया कि घूस लेने और मांगने के वीडियो को संज्ञान में लेकर संबंधित लेखपाल रेनू गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed