फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Video of slapping a leader goes viral incident with Akhilesh Yadav's close aide

Jaunpur News: नेता जी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, अखिलेश यादव के करीबी के साथ घटना

Tue, 10 Jun 2025 05:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 10 Jun 2025 05:40 PM IST
सार

पहले तारीफ कर माला पहनाई और फिर जड़े कई थप्पड़। घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। थप्पड़ मारने वाला सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बताया जा रहा है और आरोप है कि इसके पीछे किसी बड़े नेता का हाथ है। 
 

विज्ञापन
Video of slapping a leader goes viral incident with Akhilesh Yadav's close aide
नेता जी को थप्पड़ जड़ा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जलालपुर थाना क्षेत्र के आशापुर गांव में अखिलेश यादव के करीबी महेंद्र राजभर पर हमला करने का वीडियो सामने आया है। बता दें कि एक सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहले उनकी तारीफ में भाषण दिया गया फिर माला पहनाई गई। इसके बाद उनके गाल पर कई थप्पड़ जड़ दिए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद चर्चा शुरू हो गई है। हमला करने वाले का नाम बृजेश राजभर है वह महेंद्र राजभर की पार्टी सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महेंद्र राजभर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सुभासपा के संस्थापक सदस्य में से एक है लेकिन 2021 में अलग हो गए थे इसके बाद सुहलदेव स्वाभिमान पार्टी बना ली लेकिन 2 मई को सपा में शामिल हो गए थे। महेंद्र राजभर ने जलालपुर थाने में हमलावर बृजेश राजभर के खिलाफ शिकायत की है।
विज्ञापन


उन्होंने यह आरोप लगाया है कि यह हमला ओमप्रकाश राजभर के इशारे ओर किया गया है। सुभासपा आज 10 जून को महाराज सुहेलदेव का विजयोत्सव मना रही है जिन जिलों में सुभासपा का प्रभाव है वहा आज कार्यक्रम हुए जौनपुर में भी विजयोत्सव मनाया गया। बैकग्राउंड में महाराज की बड़ी होर्डिंग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में देखा गया कि पहले बृजेश ने महेंद्र राजभर की तारीफ में भाषण दिया कहा जब अपने लोग सत्ता में गए तो अपने लोगो की पैरवी नहीं की खुद की सेवा की अपने बेटे अपने परिवार के लिए काम किया महाराज सुहेलदेव के नाम को केवल बेचा जा रहा है कुछ लोग ऐसे है जो समाज को लूट रहे है ऐसे लोगों का हम लोग परित्याग करेंगे।

इसके बाद बृजेश राजभर ने महेंद्र राजभर को माला पहनाई माला पहनते ही महेंद्र के चेहरे पर मुस्कान आ रही थी तभी महेंद्र को पीटने लगे एक के बाद एक थप्पड़ मारने लगे। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। कार्यकर्ताओं ने दोनों लोगो को अलग किया।


माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ भाजपा के सिंबल पर लड़ा था चुनाव 

महेंद्र राजभर 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान सुभासपा में थे मऊ में माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ा था तब भाजपा और सुभासपा क बीच गठबंधन था चुनाव में महेंद्र राजभर , मुख्तार अंसारी से लगभग 6000 वोट से हार गए थे 2017 चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें मऊ की एक जनसभा  में कटप्पा का खिताब दिया था कहा था कि यह कटप्पा बाहुबली का सफाया करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed