फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Video of SI posted in Saraikhwaja police station taking bribe goes viral jaunpur SP suspended

Jaunpur News: घूस लेते सरायख्वाजा थाने में तैनात एसआई का वीडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित

Wed, 21 Sep 2022 11:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 21 Sep 2022 11:50 PM IST
सार

जौनपुर के सरायख्वाजा थाने में तैनात एक एसआई द्वारा घूस लेने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। एसपी अजय साहनी ने देर रात आरोपी एसआई को निलंबित कर दिया।
 

विज्ञापन
Video of SI posted in Saraikhwaja police station taking bribe goes viral jaunpur SP suspended

विस्तार

जौनपुर के सरायख्वाजा थाने में तैनात एक एसआई द्वारा घूस लेने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। ट्विटर पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी अजय साहनी ने बुधवार की रात में उप निरीक्षक बालकरन यादव को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


 करीब दो मिनट के वायरल वीडियो में कुछ पैसा लेते हुए एक पुलिसकर्मी किसी से भ्रष्टाचार से जुड़ी बात कर रहा है। पुलिस की मीडिया सेल से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच के आधार पर उप निरीक्षक बालकरन यादव को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि उप निरीक्षक द्वारा एक मामले में मुकदमा दर्ज करने की बात कही जा रही है। अन्य भ्रष्टाचार की भी बात की गई है। जबकि जांच में पता चला है कि वह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed