{"_id":"6086d7d58ebc3ebd050e8937","slug":"video-of-insult-of-religious-posters-viral-furious-people-created-ruckus-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : धार्मिक पोस्टर के अपमान का वीडियो वायरल, उग्र हुए लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर : धार्मिक पोस्टर के अपमान का वीडियो वायरल, उग्र हुए लोगों ने किया हंगामा
Mon, 26 Apr 2021 08:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 26 Apr 2021 08:40 PM IST
सार
रामपुर थाना क्षेत्र के पचौली गांव का मामला, तीन पर केस, दो को हिरासत में लिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
जौनपुर में रामपुर थाना क्षेत्र के पचौली गांव के शिवगढ़ टोला में हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीर के अपमान का वीडियो वायरल हुआ है। घटना से आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों की सूचना पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनके विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शिवगढ़ टोला निवासी रामवृक्ष यादव के लड़की की शादी का कार्ड कैलेंडर के रूप में बांटा गया था। इसमें देवी -देवता के चित्र छपे थे। आरोप है कि दो युवकों ने इन तस्वीरों पर चप्पल से मारते हुए अपशब्द कहे और इसका वीडियो बनाया। दोनों ने अपने चेहरे ढक रखे थे। युवकों ने इस वीडियो को वायरल कर दिया। जानकारी होते ही लोग सकते में आ गए। सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पहले तो पुलिस टालमटोल करती रही, मगर दोपहर बाद जब हिंदूवादी संगठनों को जानकारी हुई तो वह उग्र हो गए। गांव पहुंचकर हंगामा करने लगे। हरकत में आई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। किसी तरह समझा-बुझाकर लोगों को अलग किया। इसके बाद दो लोगों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष विजयशंकर सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन