{"_id":"5f36ddb406731b43344c892e","slug":"video-conferencing-led-to-the-appearance-of-former-mp-dhananjay","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई पूर्व सांसद धनंजय की पेशी, रंगदारी मांगने के मामले में जिला जेल में हैं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई पूर्व सांसद धनंजय की पेशी, रंगदारी मांगने के मामले में जिला जेल में हैं बंद
Sat, 15 Aug 2020 12:23 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद धनंजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
एसटीपी के प्रोजेक्ट मैनेजर के अपहरण और रंगदारी मांगने के मामले में जौनपुर जिला जेल में बंद पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पेशी शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। उन्हें जेल से अदालत में पेश नहीं किया गया। मामले में सह आरोपी संतोष विक्रम अदालत में उपस्थित हुआ।
विज्ञापन
कोर्ट ने पत्रावली सेशन अदालत में विचारण के लिए सुपुर्द कर दिया। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में चार्जशीट आने के बाद कोर्ट ने फाइल कमिट करने के लिए आरोपियों को तलब किया था। इस मामले में वादी के मुकरने के बाद भी पुलिस ने चार्जशीट दाखिल किया है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक चार्जशीट के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर की ओर से सुपरवाइजर को किए गए व्हाट्सएप मैसेज, घटना के वक्त प्रोजेक्ट मैनेजर की लोकेशन और मोबाइल फोन की सीडीआर को आधार बनाया गया है। इसके तथ्य भी पुलिस ने चार्जशीट के साथ संलग्न किए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रोजेक्ट मैनेजर की ओर से मांगी गई सुरक्षा का भी हवाला दिया गया है। यह भी दावा किया जा रहा है कि प्रोजेक्ट मैनेजर से पूर्व सांसद से हुई बातचीत की रिकार्डिंग की रिकवरी के लिए पुलिस ने अमेरिका के कैलिफोर्निया तक भी संपर्क साधा था।