फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vicious crook arrested along with wife in police encounter

पुलिस से मुठभेड़ में शातिर बदमाश पत्नी समेत गिरफ्तार

Thu, 09 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Vicious crook arrested along with wife in police encounter
बदलापुर। कस्बा स्थित इंदिरा चौक पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुठभेड़ में कार सवार एक बदमाश को उसकी पत्नी समेत गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घंटों तक पुलिस आसपास के इलाकों में घेरेबंदी कर उसकी तलाश में लगी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। पकड़ा गया बदमाश शातिर पशु तस्कर है। उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस उसके साथियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

एसओ महराजगंज अंगद तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि आजमगढ़ का शातिर अपराधी सलमान अपने साथियों के साथ कार से बदलापुर की तरफ जा रहा है। आनन-फानन में एसओ ने बदमाशों का पीछा शुरू किया। उन्होंने इसकी जानकारी बदलापुर एसओ विजय कुमार चौरसिया को देते हुए घेरेबंदी करने को कहा। बदलापुर एसओ के इंदिरा चौक पर पहुंचने पर बदमाशों खुद को घिरता देख पीछे से आ रहे एसओ महराजगंज की तरफ फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायर कर दिया। गोली कार के पीछे लगी। फिर भी बदमाश घनश्यामपुर की तरफ भागने लगे। कुछ दूर आगे जाकर बदमाशों ने गाड़ी बरौली गांव स्थित संत भंगड़दास कुटी की तरफ मोड़ दिया।
विज्ञापन

आगे रास्ता न होने पर बदमाश गाड़ी छोड़कर पैदल भागने लगे। बदलापुर ने दौड़ाकर मारुफ ऊर्फ मिस्टर निवासी सोफीगढ़ थाना अहिरौला आजमगढ़ व उसकी पत्नी सफीना को पकड़ लिया। उधर, तेज बारिश और घनी झाड़ियों का फायदा उठाकर दूसरा बदमाश सलमान तीन अन्य साथियों के साथ भागने में सफल रहा। मौके पर पहुंची सिकरारा, बक्शा, सिंगरामऊ, खुटहन की पुलिस दो घंटे तक पानी में भींगते हुए बरौली गांव में जगह-जगह दबिश दी किंतु अपराधी हाथ नहीं लगे। पूछताछ के दौरान मारुफ ने बताया कि वह पत्नी के साथ अपनी रिश्तेदारी महराजगंज थाना क्षेत्र के लमहन गांव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से सलमान के अलावा दस-दस हजार के इनामिया उमर अली ऊर्फ झिनकू व नाजिम अली निवासी लमहन और बदलापुर थाना क्षेत्र के बरौली निवासी निक्कू के साथ आजमगढ़ जा रहे थे। एसओ ने बताया कि नाजिम अली और उमर अली ऊर्फ झिनकू दस हजार के इनामिया हैं वहीं सलमान के विरुद्ध आजमगढ़ के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक संगीन अपराध के मुकदमे दर्ज हैं। मारुफ पर आजमगढ़, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर और मऊ जिले में पशु तस्करी, नशीले पदार्थ की तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। वहीं पत्नी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

पकड़ी गई कार दुर्गेश के नाम पंजीकृत
बदलापुर। पुलिस-बदमाश के बीच बृहस्पतिवार को इंदिरा चौक पर हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के पास से बरामद कार पुणे महाराष्ट्र के किसी दुर्गेश कुमार निगम के नाम रजिस्टर्ड है। रजिसटर्ड वाहन का इन्श्योरेंस 3 मार्च 2021 तक का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed