फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vice Chancellor clarified that student is an important part of the university

कुलपति ने दी सफाई कहा छात्र विवि का अहम हिस्सा

Thu, 28 Apr 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor clarified that student is an important part of the university
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में छात्रों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग को लेकर छात्र नेता उद्देश्य सिंह और प्रिंस त्रिपाठी ने नेतृत्व में चल रहा आंदोलन बृहस्पतिवार को दूसरे दिन कुलपति के आश्वासन पर समाप्त हो गया। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने सफाई दी कि उन्होंने औकात देखने की बात अपने परिवार के नाते कहीं थी। इसका कोई मकसद नहीं था। यह कहते हुए वह भावुक हो गईं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के छात्र पेयजल की समस्या समेत कई अन्य मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को कुलपति कार्यालय के सामने 50 से अधिक छात्रों के साथ अनशन पर बैठ गए थे। छात्र रात भर अनशन स्थल पर बैठे रहे। बृहस्पतिवार को कुलपति के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त हुआ। छात्र स्वच्छ पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। कुलपति के पानी मांगने पर औकात देखने की बात वाले बयान पर छात्र आक्रोशित हो उठे। इसे लेकर सैकड़ों छात्र रात भर अनशन पर डटे रहे। सुबह छात्रों ने कुलपति कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी जारी रखी। छात्र नेता उद्देश्य सिंह ने कहा कि कुलपति द्वारा अपने बयान पर खेद प्रकट किया गया और उन्होंने भावुक होकर कहा कि मेरी नीयत किसी को पीड़ा पहुंचाना नहीं था। कुलपति द्वारा छात्रों को छात्र समिति का गठन करने को कहा। इसमें सभी कक्षाओं के प्रतिनिधियों का प्रतिनिधित्व रहेगा। जो जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समय-समय पर वार्ता करते रहेंगे। इससे उनकी समस्याओं का निदान त्वरित रूप से किया जा सके। छात्र नेता प्रिंस त्रिपाठी ने कहा कि छात्रों के पानी की व्यवस्था के लिए विभागाध्यक्षों को दो-दो लाख आवंटित कर दिया गया है, जो छात्रों के संघर्षों की जीत है। कुलपति से वार्ता के दौरान उद्देश्य सिंह, प्रिंस त्रिपाठी, प्रज्ञा, ओम पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed