फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vice Chancellor and DST team will be honored at Vigyan Bhavan, Delhi

Jaunpur News: कुलपति और डीएसटी टीम का विज्ञान भवन दिल्ली में होगा सम्मान

Sat, 22 Feb 2025 09:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor and DST team will be honored at Vigyan Bhavan, Delhi
जौनपुर। विज्ञान भवन नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह 2025 में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह एवं डीएसटी पर्स की टीम को सम्मानित किया जाएगा। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से यह आयोजन होगा।
विज्ञापन

इसमें अनुदान प्राप्त विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं उनकी टीम को सम्मानित किया जाएगा। कुलपति के साथ सम्मान समारोह में प्रो. गिरिधर मिश्र, डॉ. धीरेंद्र चौधरी एवं डॉ. काजल डे शामिल हैं। इस वर्ष पूरे देश में केवल 09 विश्वविद्यालयों को यह अनुदान प्राप्त हुआ है। उत्तर प्रदेश से यह प्रतिष्ठित अनुदान पाने वाला पूर्वांचल विश्वविद्यालय अकेला है। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को प्रतिष्ठित प्रमोशन ऑफ यूनिवर्सिटी रिसर्च एंड साइंटिफिक एक्सीलेंस अनुदान के तहत 7.13 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय का इस परियोजना के लिए चयन इसकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और ज्ञान को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इसमें होने वाले अनुसंधान में एक नई ऊर्जा मिलेगी और विशेष रूप से सौर ऊर्जा, हाइड्रोजन ऊर्जा और उन्नत बैटरी प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में व्यापक शोध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed