फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vending zones worth crores empty, roads occupied, people suffering from traffic jams

Jaunpur News: करोड़ों के वेंडिंग जोन खाली, सड़कों पर कब्जा, जाम से जनता बेहाल

Wed, 06 May 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Vending zones worth crores empty, roads occupied, people suffering from traffic jams
जिला​धिकारी के आवास के पीछे बना वेडिंग जोन में पसरा संन्नाटा । - फोटो : मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया आरोपी।
जौनपुर। शहर को अतिक्रमणमुक्त करने और स्ट्रीट वेंडरों को व्यवस्थित करने की योजना जौनपुर में परवान नहीं चढ़ पा रही है। शासन के निर्देश पर लाखों की लागत से शहर में छह अलग-अलग स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाए गए लेकिन हकीकत यह है कि वेंडर वहां जाने के लिए तैयार नहीं हैं। लिहाजा सड़कें ठेलों से पट गईं हैं और आम जनता हर दिन घंटों जाम में जूझ रही है। नगर पालिका ने जिलाधिकारी आवास के पीछे, पॉलिटेक्निक कृषि भवन, नईगंज, बदलापुर पड़ाव, सद्भावना पुल और किले के पीछे वेंडिंग जोन तैयार किए हैं। शहर में कुल 7521 पंजीकृत पटरी व्यवसायी हैं, जिनमें से 200 के लिए जगह आवंटित की गई। हालांकि, दुकानदारों का कहना है कि वेंडिंग जोन ऐसे स्थानों पर हैं, जहां ग्राहक नहीं पहुंचते। वेंडर सर्वेश गुप्ता और संजय के अनुसार, नई जगहों पर बिक्री न होने और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण वे सड़क किनारे दुकान लगाने को मजबूर हैं। वेंडरों द्वारा सड़क घेरे जाने के कारण पॉलिटेक्निक चौराहे और कोतवाली के आसपास सुबह-शाम भीषण जाम लग रहा है। 10 मिनट की दूरी तय करने में लोगों को आधा घंटा लग रहा है। नगर पालिका के ईओ पवन कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि दुकानदारों को बार-बार चेतावनी दी गई है लेकिन वे जाने को तैयार नहीं हैं। अब जल्द ही इन वेंडरों के खिलाफ सड़क खाली कराने के लिए कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed