{"_id":"68472db5fef36effb00f2277","slug":"veins-of-neck-and-both-hands-were-cut-he-remained-unconscious-in-bloody-condition-throughout-the-night-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-135600-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: गले व दोनों हाथों की काटी नस, लहूलुहान हालत में रात भर बेहोश रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: गले व दोनों हाथों की काटी नस, लहूलुहान हालत में रात भर बेहोश रहा
विज्ञापन
सिकरारा। गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र के समीप मौर्य बस्ती में एक अधेड़ ने रविवार की रात अपने गले व दोनों हाथों की नसों को काट लिया। इससे वह रात भर लहूलुहान स्थिति में अपने कमरे में बेहोश पड़ा रहा। सोमवार की सुबह पड़ोसी की सूचना पर पहुंची 112 डायल पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
गांव निवासी चंद्रबली मौर्य (53) सोमवार की सुबह अपने कमरे में लहूलुहान बेहोशी की हालत में मिला। उसके बाएं हाथ में दो ,दाहिने हाथ में एक व गले पर एक जगह नस कटने का घाव था। कटी नसों से अधिक मात्रा में रक्त बह चुका था। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कुछ देर बाद घाव पर खून जम गया। इससे उसकी जान बच गई अन्यथा परिणाम कुछ और होता। उसके संपर्क के लोगों के अनुसार वह अपनी पत्नी निर्मला को एक सप्ताह पहले इसमैला जलालपुर उसके मायके छोड़ आया था। उसके दो बेटे बाहर रहते हैं। उन लोगों की माने तो वह इन दिनों किसी कारण वश तनाव में चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर उसकी पत्नी मायके से जिला अस्पताल पहुंच गई। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मामले की जांच चल रही है। मौके से कोई हथियार या ब्लेड नहीं मिला है। किस चीज से नस काटा गया है इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है।