{"_id":"679bcd120807b03fd9040c34","slug":"vehicles-diverted-to-pratapgarh-instead-of-mungarabadshahpur-jaunpur-news-c-193-1-va11001-128986-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर की बजाय प्रतापगढ़ डायवर्ट किए गए वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर की बजाय प्रतापगढ़ डायवर्ट किए गए वाहन
विज्ञापन
जौनपुर। महाकुंभ हादसे के बाद बुधवार को लगाई गई बैरिकेडिंग बृहस्पतिवार को भी जारी रही। जौनपुर प्रयागराज मार्ग पर सहसों में लंबा जाम अब भी लगा है। इसे लेकर जौनपुर से प्रयाग जाने वाले सभी वाहनों को मुंगराबादशाहपुर की बजाय प्रतापगढ़ की ओर डायवर्ट किया गया है। ऐसे में श्रद्धालुओं को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। मुंगराबादशाहपुर : प्रयागराज के महाकुंभ में मची भगदड़ से हुई मौतों से सबक लेते हुए प्रशासन चौकन्ना है। भीड़ न बढ़े इसके लिए डीएम दिनेश चंद्र लगातार सतहरिया क्षेत्र में डेरा डाले हैं और व्यवस्थाओं पर नजर रखे हैं। सीओ मछली शहर परमानंद कुशवाहा प्रयागराज के सहसों में डेरा डाले हैं। प्रयागराज में भीड़ न बढ़े इसके लिए सतहरिया में ही बैरिकेडिंग कर दी गई है। बड़े वाहनों को मुंगराबादशाहपुर वाया फूलपुर प्रयागराज जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जौनपुर की तरफ प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को प्रतापगढ़ के भुपिया मऊ चौराहे से प्रयागराज भेजा जा रहा है। जबकि मौनी अमावस्या का स्नान कर वापस आने वाले वाहनों को फूलपुर, वाया मुंगराबादशाहपुर जौनपुर की तरफ भेजा जा रहा है। सीओ मछली शहर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि प्रयागराज प्रशासन के आग्रह पर यह रूट तय किया गया है। ताकि आने जाने वाले श्रद्धालुओं को जाम से न जूझना पड़े। मछलीशहर : क्षेत्र में की गई बैरिकेडिंग अभी जस की तस है। हालांकि वाहनों को यहां रोका नहीं जा रहा है। इस कारण बुधवार वाली स्थिति देखने को नहीं मिली। सभी श्रद्धालु जो पहले से रुके थे, उन्हें भी प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। कैंप में रोके गए श्रद्धालुओं की सुविधाओं का प्रशासन ध्यान दे रहा है।
प्रयागराज से पैदल 60 किमी तय कर जंघई पहुंचा शामली का परिवार
मीरगंज। प्रयागराज में मौनी अमावस्या के दिन हादसे के बाद स्थित नियंत्रण में करने के लिए स्नानार्थियों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा रहा है। ऐसे में शामली जिले का एक परिवार 12 बजे रात पैदल चलकर सुबह 6 बजे जंघई पहुंचा।
शामली जिले धारा सिंह का परिवार 27 लोगों के साथ महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर संगम पहुंचा था। हादसे के दौरान यह परिवार सकुशल बच गया लेकिन इनके साथ गए 9 लोग बिछड़ गए। यह परिवार बुधवार की रात 12 बजे प्रयागराज से पैदल ही निकल गया और 60 किमी दूरी तय सुबह 6 बजे जंघई जंक्शन पहुंचा। यहां दिल्ली जाने वाली ट्रेन से आगे के लिए रवाना हुआ। परिवार की महिलाओं ने बताया की वह लोग काफी थक चुके हैं। स्थानीय कुछ लोगो ने उन्हें पानी और बिस्कुट खिलाया। इसी तरह हरियाणा जाने वाले विनोद कुमार ने बताया की वह दो लोग प्रयागराज से बाइक से जंघई रेलवे स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन
दिनभर हाईवे पर रहा वाहनों का दबाव- मछलीशहर। रायबरेली हाईवे पर बृहस्पतिवार को दिनभर वाहनों की कतार लगी रही। हालांकि प्रशासनिक मुस्तैदी से जाम नहीं लगा। प्रयागराज मेले से वापसी और जाने का क्रम दिनभर चलता रहा। रोडवेज बस स्टैंड से 15 बसें प्रयागराज रवाना हुईं। वहीं कुंभ मेले से श्रद्धालुओं को लेकर वाहन लौटते रहे। संवाद
दूसरे दिन खुल गया बाईपास मार्ग-गौराबादशाहपुर। प्रयागराज हादसे से जौनपुर-आजमगढ़ बाईपास मार्ग व मुख्य मार्ग को बुधवार को बंद कर दिया गया था। रात से बैरियर हटा दिया गया और दूसरे दिन वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। खुद डीआईजी आजमगढ़ ने मौके की कमान संभाल रखी थी, साथ ही बरदह और गौराबादशाहपुर की पुलिस मौके पर मौजूद थी। हजारों की संख्या में बिहार, आजमगढ़, गोरखपुर, मऊ, देवरिया, नेपाल के यात्री परेशान दिखे। संवाद