फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vehicles being parked in the vending zone, carts in the market

Jaunpur News: वेंडिंग जोन में खड़े किए जा रहे वाहन, बाजार में ठेले

Sat, 16 Nov 2024 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Vehicles being parked in the vending zone, carts in the market
किला से सद्भावना पुल मार्ग पर वेंडिंग जोन में छोटे व्यापारियों और ठेला-खोमचे वालों के लिए वेडिंग जोन का स्थान तय किया गया था। वहां अब चार पहिया वाहन खड़े होते हैं। ठेले वाले शहर के मुख्य बाजारों में ठेला लगा देते हैं, जिससे जाम लगा रहता है।
विज्ञापन


पूर्व अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा ने चहारसू चौराहे पर जाम का कारण बने ठेला संचालकों के लिए नई व्यवस्था की थी। किला मार्ग पर ईंट से निशान बनाकर वेडिंग जोन बनाया गया था। ताकि ठेले वाले यहां खड़े होेकर अपना व्यापार चला सकें, मगर यहां मैकेनिकों की दुकानें सज गईं हैं वाहन पार्क किए जा रहे हैं। इससे इस मार्ग पर जाम लगा रहता है। प्रशासन का अतिक्रमण विरोधी अभियान भी महज दिखावा साबित हो रहा है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि इसके लिए एक बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। अगर गलत तरीके से वाहन खड़ा कर अतिक्रमण किया जा रहा है तो उसे हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed