फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vehicle owner killed in road accident, five companions injured

Jaunpur: नए वाहन की खुशियां मातम में बदली, सड़क दुर्घटना में वाहन कारोंबारी की मौत, पांच साथी घायल

Fri, 01 Nov 2024 08:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 01 Nov 2024 08:07 PM IST
सार

जौनपुर के मछलीशहर स्थित सरांवा गांव के पूर्व प्रधान पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दिल्ली से वाहन खरीदकर लाते समय दुर्घटना हो गई जिसमें एक की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
Vehicle owner killed in road accident, five companions injured
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मछलीशहर के सरावां गांव निवासी पूर्व प्रधान श्याम नारायण के पुत्र पवन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है जबकि उनके पांच साथी घायल हो गए हैं। घटना दिल्ली से वाहन खरीदकर घर लौटते समय आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को सुबह हुईं। पवन यादव (45) पुत्र श्यामनारायण वाहन क्रय विक्रय का कारोबार करते हैं।वे धर्मदास पुर और चकनारायणपुर के अपने साथियों के साथ दिल्ली अर्टिगा खरीदने गए थे। दीपावली की रात में वाहन पर सवार होकर सभी लोग घर के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


दिल्ली से चलने के बाद शुक्रवार को प्रातः 05.00 बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 263.4 पर अर्टिगा गाड़ी  दुर्घटना ग्रस्त हो गई, जिसमें पवन कुमार यादव पुत्र श्याम नारायण यादव निवासी ग्राम सरावा थाना मछली शहर जौनपुर की मृत्यु हो गई और गाड़ी में बैठे धर्मेंद्र कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम चक नारायणपुर थाना बरसठी जौनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें सीएससी औरास में ले जाया गया जहा से प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


जितेंद्र कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी चक नारायणपुर थाना बरसठी जौनपुर , गणेश पुत्र नंदलाल निवासी ग्राम चक नारायणपुर थाना बरसठी, रवि शंकर पुत्र अच्छेलाल निवासी ग्राम धर्मदासपुर थाना बरसठी जौनपुर को हल्की चोट लगी है।इन सभी को प्राथमिक उपचार के बाद सीएससी औरास से छुट्टी दे दी गई ।मृतक एवं  घायलों के परिजनों को पुलिस ने फोन द्वारा सूचना दिया।मृतक के परिजन शव को पोस्टमार्टम के बाद उन्नाव से लाने के लिए सुबह ही रवाना हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को देर रात तक शव घर पहुंचने की जानकारी ग्रामीणों ने दी है।मृतक पवन दो बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुके है किंतु सफलता नहीं मिली।उनकी दो शादी हुई है।दूसरी पत्नी से एक बेटी हुई हैं।घटना की जानकारी होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed