{"_id":"6a53e6232a54472044066cb6","slug":"vehicle-hits-bike-head-on-youth-dies-companion-critically-injured-jaunpur-news-c-193-1-jon1029-158805-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सामने से वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सामने से वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
चंदवक, सड़क दुर्घटना में मृतक सूरज प्रजापति की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
- फोटो : हिंदू रक्षा दल के नेता दक्ष चौधरी के साथ मौजूद कार्यकर्ता और पुलिस फोर्स। वीडियो ग्रैव
चंदवक। थाना क्षेत्र के गोमती पुल के पास शनिवार की शाम एक वाहन की टक्कर से बाइक सवार सूरज प्रजापति उर्फ पिंकू (25) की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केराकत के शेखजादा मोहल्ला निवासी मदन लाल प्रजापति ने बताया कि उनका भतीजा सूरज अपने मित्र सुभाष प्रजापति के साथ शनिवार की शाम बाइक से केराकत से वाराणसी जा रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे बलुआ गांव के समीप गोमती पुल के पास वाराणसी की तरफ से आ रहे एक अज्ञात वाहन से उनकी बाइक में सीधी टक्कर हो गई। घटना में दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए। मौके पर राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी ले जाया गया। दोनों घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर चिकित्सकों ने सूरज प्रजापति को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुभाष प्रजापति का अभी इलाज जारी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा मदन लाल प्रजापति की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
डेढ़ महीने पहले ही पिता को मारा था लकवा-सूरज अपने पिता के चार संतानों में इकलौता बेटा था। शेष 3 बहनें हैं। डेढ़ महीने पहले ही सूरज के पिता को लकवा मार जाने की वजह से वह बिस्तर पर पड़ गए हैं। जिससे परिवार की सारी जिम्मेदारी सूरज के ऊपर आ गई थी। सूरज और उसके पिता चार पहिया गाड़ियों के बिजली मिस्त्री थे, जिससे आजीविका चलती थी।
कोचिंग जा रही छात्रा को पिकअप ने मारी टक्कर, चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज-बरसठी। कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। सिकरारा थाना क्षेत्र के कसनहीं (सेउरा) निवासी पवन कुमार दुबे ने तहरीर में बताया कि उनकी भतीजी नीति दुबे शनिवार की सुबह साइकिल से कोचिंग पढ़ने बडेरी बाजार जा रही थी। आरोप है कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में नीति गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के समय आगे चल रहे उसके भाई महेश दुबे ने पिकअप वाहन का फोटो खींच लिया, जिससे वाहन की पहचान हो सकी। थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
बाइक सवार युवक की मौत, ममेरा भाई घायल
सिकरारा। जौनपुर रायबरेली राजमार्ग पर क्षेत्र के प्रतापगंज बाजार के पास रविवार को वाहन की टक्कर से बाइक सवार अनू (26) की मौत हो गई, जबकि उसका ममेला भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी वीएन प्रताप सिंह ने बताया कि अरुआंवा निवासी ओमप्रकाश का पुत्र अनू (26) अलीशाहपुर गांव निवासी अपने मामा राजनाथ के लड़के अंश कुमार (23) के साथ बाइक से बाजार गए थे। वे दोनों घर लौट रहे थे, इसी दौरान प्रतापगंज के पास पीछे से आए एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। हादसे में अनु गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि अंश कुमार का पैर फ्रैक्चर हो गया। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया जहां चिकित्सकों ने अनु को मृत घोषित कर दिया जबकि अंश कुमार का उपचार चल रहा है। अनु की मौत की खबर पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
दो बाइक की टक्कर में मां-बेटा घायल-शाहगंज। आजमगढ़ जनपद के पलिया बाजार के पास रविवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। खुटहन थाना क्षेत्र के दरना गांव निवासी कमला देवी (60) अपने पुत्र विवेक (35) के साथ बाइक से रिश्तेदारी जा रही थीं। पलिया बाजार के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि घटना की जानकारी है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।