फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   vehical

आठ और वाहन स्वामी पर होगा केस दर्ज

Mon, 12 Apr 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
vehical
जौनपुर। वाहन नहीं भेजने वाले आठ और वाहन स्वामियों पर केस दर्ज होगा, इसकी पत्रावली डीएम के पास भेज दी गई है। संस्तुति मिलते ही केस दर्ज कराया जाएगा। 14 अप्रैल को पोलिंग पार्टियों को बूथों पर ले जाने के लिए सोमवार से वाहनों को ब्लाकों पर भेजना शुरू कर दिया गया है। पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए कुल 1276 वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। उन्हें 12 अप्रैल की शाम से ही उपलब्ध कराने को कहा गया था। अभी तक 535 वाहनों को ब्लाकों पर भेजा गया है। शेष 741 वाहन अभी नहीं आए हैं। इन वाहनों को मंगलवार को आठ बजे सुबह तक पहुंचने का निर्देश है। समय से वाहन न पहुंचने पर उनके स्वामियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अभी तक वाहन नहीं भेजने वाले 14 वाहन स्वामियों को चिह्नित किया गया है, जिसमें से छह के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। वाहनों की कमी को देखते हुए एआरटीओ एसपी सिंह ने सेंट्रल पूल से 450 वाहनों की मांग की थी, जिसमें से मात्र 216 वाहन ही मिल पाए हैं। इस दौरान गाजीपुर जनपद से 115 और वाराणसी से 101 वाहन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed