फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vegetable vendor's body found in house

Jaunpur News: घर में मिला सब्जी विक्रेता का शव

Thu, 22 May 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Vegetable vendor's body found in house
केराकत। केराकत नगर के शेखज्यादा मोहल्ले में मंगलवार की रात एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। वजह की जानकारी नहीं हो सकी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए आनन-फानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।पुलिस के अनुसार गांव निवासी लल्लू सोनकर (50) घर में मृत अवस्था में थे। उनकी बेटी नेहा रात में बगल के कमरे में मोबाइल चार्ज करने गई थी। देखा कि उसके पिता बिस्तर से नीचे बेसुध हालत में गिरे हैं। बाहर आकर शोर मचाया और परिजनों को सारी बात बताई। परिवार ने उन्हें देखा तो वो मृत थे। इसकी सूचना पुलिस को दिये बिना ही परिजन शव का अंतिम संस्कार कर दिए। कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय ने मामले से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन

परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था लल्लू- सब्जी विक्रेता लल्लू सोनकर ठेले पर सब्जी बेचकर पत्नी व पांच बच्चों का पालन-पोषण करते था। बड़ी बेटी प्रीति की तीन साल पहले जफराबाद में शादी हुई है। इसके अलावा बेटियां नेहा (18), अर्पिता (16), बेटा शुभम (14) व उमंग (12) है। पिता की आकस्मिक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मोहल्लेवासियों ने बताया कि लल्लू बहुत मेहनती और सरल स्वभाव का इंसान था। कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। था। हालांकि, परिजन न तो मौत की वजह बता रहे हैं और न ही किसी से खुलकर बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

छत पर सोए मजदूर का सुबह मिला शव-धर्मापुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर मोहल्ला में घर की छत पर सो रहे मजदूर का शव सुबह छत नीचे मिला। मृतक के दोस्त की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलीस के मुताबिक लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर में बिहार के मुज्जफरपुर के चार मजदूर कमरा लेकर रहते है। चारों मजदूर मकान निर्माण में मजदूरी करते हैं। मंगलवार शाम को चारों खाना खाकर छत पर सोने चले गए। बुधवार को सुबह छह बजे जब गुड्डू सोकर उठा तो उसने देखा कि उसका साथी परमेश साहनी छत पर नहीं है। नीचे आकर देखा तो छत के नीचे परमेश साहनी (26) पुत्र जीत लाल निवासी ग्राम बैजनाथ बेसी, थाना औराई जनपद मुज्जफरपुर बिहार मृत अवस्था में पड़ा था। गुड्डू ने साथी के मौत की सूचना डायल 112 पर दी। चौकियां धाम की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश सिंह ने बताया कि मजदूर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अनुमान है कि युवक की मौत रात में नीद में होने से छत से गिरने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदौली में हेड कांस्टेबल की मौत -शाहगंज। कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल की मंगलवार की रात चंदौली में मौत हो गई। इस खबर से पुलिस महकमे और मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। शाहगंज कोतवाली परिसर में तैनात हेड कांस्टेबल (दीवान) सतेंद्र कुमार गौड़ मूल रूप से चंदौली के रहने वाले थे और वर्ष 2005 बैच में हेड कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। इससे पहले वे भदोही और पुलिस लाइन में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बीते 8 मई को उनकी तैनाती शाहगंज कोतवाली में की गई थी। लगभग एक सप्ताह तक उन्होंने ड्यूटी की थी।तीन दिन पहले बिना किसी अवकाश के एक फोन कॉल आने के बाद चंदौली गए थे। वहां मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हेड कांस्टेबल की मौत की सूचना मिली है। मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव -गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के प्रेमापुर के चक लक्ष्मणपुर राजस्व गांव में बुधवार की दोपहर कमरे में फंदे से लटकता महिला का शव मिला। विवाहिता चार बच्चों की मां थी। परिजनों ने घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। उनका कहना है कि पारिवारिक कलह से तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली।पुलिस के अनुसार गांव निवासी गुड्डी विश्वकर्मा (42) कई दिनों से काफी परेशान और गुमसुम सी रहती थी। बुधवार की दोपहर परिवार के सभी घर के दूसरे कमरे में थे। परिवार के लोगों ने जाकर देखा कि गुड्डी कमरे का दरवाजा बंद था। खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा किसी तरह खोला गया तो रस्सी के फंदे के सहारे महिला का शव लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानप्रभारी फूल चंद पांडेय ने बताया कि महिला की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed