फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vegetable vendor dies under suspicious circumstances in jaunpur dead body found in house

UP: सब्जी विक्रेता की संदिग्ध हालात में मौत, घर में मिली लाश; पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार

Wed, 21 May 2025 12:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 21 May 2025 12:26 PM IST
सार

यूपी के जाैनपुर में युवकी माैत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया था। मोहल्ले वाले उसकी माैत को संदिग्ध मान रहे हैं। परिजन भी कुछ बाेलने को तैयार नहीं थे। पुलिस को सूचना दिए बगैर लाश का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
Vegetable vendor dies under suspicious circumstances in jaunpur  dead body found in house
युवक की फाइल फोटो और बिलखता परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केराकत नगर के शेखज्यादा मोहल्ले में बीती रात एक रहस्यमयी मौत ने सनसनी फैला दी है। पेशे से सब्जी विक्रेता लल्लू सोनकर (50) संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हैरानी की बात यह रही कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, लल्लू सोनकर का शव घर में संदिग्ध स्थिति में मृतक पाया गया था। शुरू में यह खबर फैली कि उन्होंने पारिवारिक कलह से तंग आकर आत्महत्या की है, लेकिन परिजनों का इस पूरे मामले पर मौन रहना और फिर चुपचाप अंतिम संस्कार कर देना कई सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन


लल्लू सोनकर अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। वह ठेले पर सब्जी बेचकर पत्नी और पांच बच्चों का पालन-पोषण करता था। अभी दो बेटी और दो बेटे की शादी और पढ़ाई की बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी बेटी प्रीति की तीन साल पहले जफराबाद में शादी हुई है। दूसरे नंबर पर नेहा (18), अर्पिता (16) कक्ष छह की छात्रा है। बेटा शुभम (14) कक्षा आठ में पढ़ता है। सबसे छोटा बेटा उमंग (12) वर्ष कक्षा पांच में पढ़ाता है।

परिजनों में मचा कोहराम

उसकी अचानक मौत ने पूरे परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि लल्लू मेहनती और सरल स्वभाव का इंसान था, लेकिन बीते कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान दिखाई था। हालांकि, परिजन न तो मौत की वजह बता रहे हैं और न ही किसी से खुलकर बात कर रहे हैं।

बिना पुलिस की जानकारी के अंतिम संस्कार होने के कारण अब सवाल उठ रहे हैं कि कहीं कोई महत्वपूर्ण सुराग तो नष्ट तो नहीं कर दिया गया। क्या यह आत्महत्या है या किसी और वजह से मौत हुई है।

फिलहाल, पुलिस सूत्रों का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी अब मिल रही है। वे पूरे घटनाक्रम की जांच करेंगे। इस रहस्यमय मौत का सच पोस्टमार्टम के अभाव में सामने आना अब और भी मुश्किल हो सकता है। इस संबंध में पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया मुझे इस संबंध में कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed