फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vegetable prices skyrocket due to rain; kitchen budget disrupted.

Jaunpur News: बारिश से सब्जियों के दाम आसमान पर, रसोई का बिगड़ा बजट

Wed, 15 Jul 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Vegetable prices skyrocket due to rain; kitchen budget disrupted.
मंडी मेंं लगी सब्जी की दुकाने।
लगातार हो रही बारिश का असर अब सब्जी बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। खेतों में जलभराव और मंडियों में सब्जियों की कम आवक के कारण अधिकांश हरी सब्जियों के दामों में 10 से 15 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। बारिश के कारण स्थानीय स्तर पर सब्जियों की तुड़ाई प्रभावित हुई है। वहीं, बाहर से आने वाली सब्जियों की आपूर्ति भी कम हो गई है, जिससे कीमतों में तेजी आई है। एक सप्ताह पहले 15 रुपये प्रति किलो बिकने वाली लौकी अब 35 रुपये, टमाटर 20 से बढ़कर 35 रुपये, परवल 25 से 40 रुपये और भिंडी 10 से 30 रुपये प्रति किलो बिक रही है। बैंगन 20 से 60 रुपये, अदरक 180 से 250 रुपये, धनिया 70 से 200 रुपये, करेला 40 से 70 रुपये और मूली 20 से 40 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। सब्जियों के बढ़ते दामों से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। खरीदार भोलानाथ यादव और विवेक तिवारी ने बताया कि पहले एक बार की खरीदारी में कई तरह की सब्जियां ले लेते थे, लेकिन अब बढ़ी कीमतों के कारण सीमित मात्रा में ही खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता राजेंद्र पटेल ने बताया कि कीमतों में बढ़ोतरी का कारण बाजार में सब्जियों की कम आवक है। बारिश के चलते कई गांवों से सब्जियां समय पर मंडी तक नहीं पहुंच पा रही हैं। परिवहन लागत बढ़ने का असर भी खुदरा कीमतों पर पड़ा है। उनका कहना है कि मौसम सामान्य होने और मंडियों में आवक बढ़ने के बाद ही कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed