फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Veer Bahadur Singh was the epitome of spontaneity and simplicity: Prof. Nirmala

सहजता और सरलता की प्रतिमूर्ति थे वीर बहादुर सिंह: प्रो. निर्मला

Fri, 18 Feb 2022 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Veer Bahadur Singh was the epitome of spontaneity and simplicity: Prof. Nirmala
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह की जयंती मनाई गई। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि वीर बहादुर सिंह देश और प्रदेश की राजनीति में ऊंचे-ऊंचे पदों पर रहे लेकिन उन्होंने सहजता, सरलता और सादगी को अपने जीवन में हमेशा अपनाया। वह गरीबों के मसीहा थे। साथ ही हर वर्ग के प्रति समान और सम्मान का भाव रखते थे।
विज्ञापन

प्रदेश की राजनीति में जहां सत्ता पक्ष का साथ दिया, वहीं उन्होंने विपक्षियों का भी सम्मान किया। इस मौके पर प्रो. देवराज सिंह, डा. सुजीत चौरसिया, डा. धीरेंद्र चौधरी, डा. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, रमेश पाल, शीलनिधि सिंह, धीरज श्रीवास्तव आदि शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे। विश्वविद्यालय परिसर के फार्मेसी संस्थान में वीर बहादुर सिंह की जयंती पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें आस्था गुप्ता को प्रथम और विवेक पांडेय को द्वितीय पुरस्कार मिला। भाषण में अंकुर राय और जाह्नवी पाल को क्रमश: प्रथम और द्वितीय पुरस्कार दिया गया। इसी क्रम में गायन प्रतियोगिता में रश्मि श्रीवास्तव प्रथम और धीरज मिश्रा दूसरे नंबर पर हैं। निर्णायक मंडल में डॉ. सौरभ पाल, डॉ. रसिकेश थे। इस मौके पर डा. विनय वर्मा, डा. प्रमोद सिंह कौशिक, डा. आरके जैन, विशाल मौर्य, सफीउल्लाह जिलानी, सुमित सिंह, आदित्य मिश्रा, सुप्रिया सिंह, विक्रमजीत यादव, रश्मि श्रीवास्तव, विशाखा जायसवाल आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed