पूविवि: स्नातक की परीक्षाएं 28 मार्च और परास्नातक की 18 अप्रैल से, सेमेस्टर परीक्षाएं अब 24 मार्च से
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित बीएड, बीपीएड और एमएड प्रथम सेमेस्टर तथा तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है।
विस्तार
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्नातक द्वितीय और तृतीय व चतुर्थ वर्ष के सत्र 2022 और स्नातकोत्तर प्रथम व द्वितीय वर्ष सत्र 2022 की परीक्षा के तिथि घोषित कर दिया है। परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 7.30 बजे से 10.30 बजे तक दूसरी पाली में 2.30 बजे से 5.30 बजे तक कराई जाएगी। स्नातक (बीए, बीएससी, बीकाम, बीएससी कृषि) द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ वर्ष की परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू होगी।
यह परीक्षाएं एक जून चलेगी। इसी प्रकार स्नातकोत्तर (एमए, एमएससी, एमकाम और एमएससी कृषि) की परीक्षाएं 18 अप्रैल से शुरू होकर 17 मई चलेगी। सहायक कुल सचिव अमृतलाल ने बताया कि परीक्षा की विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपडेट कर दी गई है। विवि से संबद्ध महाविद्यालयों को भी परीक्षा तिथि की सूचना दे दिया गया है।
पूविवि की सेमेस्टर परीक्षाएं अब 24 मार्च से
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीए बीएससी और बीकॉम भाग एक प्रथम सेमेस्टर वर्ष 2022 की सेमेस्टर परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षाएं 3 पाली में कराई जाएंगी। सभी पेपर डेढ़ घंटे की होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 7:30 से 9:00 तक। दूसरी पाली की परीक्षा 11:30 से एक बजे तक और तीसरी पाली की परीक्षा 2:30 बजे से 4 बजे तक होगी।
परीक्षाएं 11 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने कहा कि परीक्षा कार्यक्रम विवि के वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ ही संबद्ध महाविद्यालयों को भेजा दिया गया है। पहले दिन 24 मार्च को पहली पाली में मानव शास्त्र, दूसरी में पर्यावरण विज्ञान और तीसरी पाली में फारसी की परीक्षा होगी।
25 मार्च को अरबी, पत्रकारिता, बायो टेक्नोलॉजी ,26 मार्च को भूगर्भ विज्ञान (जियोलॉजी), सांख्यिकी, संगीत (तबला), 28 को हिंदी, भौतिक विज्ञान, संगीत (गायन), 29 को अंग्रेजी, रसायन विज्ञान, 30 को उर्दू, वनस्पति विज्ञान, संगीत (सितार), 31 को भूगोल, प्राणि विज्ञान, गणित, एक अप्रैल को मनोविज्ञान, माइक्रोबायोलॉजी की परीक्षा होगी।
शारीरिक शिक्षा, 2 को समाजशास्त्र, बायोकेमिस्ट्री, औद्योगिक रसायन, 4 को अर्थशास्त्र, संस्कृत, शिक्षाशास्त्र, 5 को गृह विज्ञान, प्राचीन इतिहास, दर्शन शास्त्र, 6 को राजनीति विज्ञान, वाणिज्य (बिजनेस) ऑर्गेनाइजेशन, 8 को इतिहास (मध्यकालीन), वाणिज्य स्टैटिक्स, वाणिज्य कम्युनिकेशन, 11 अप्रैल को भोजन पोषण और स्वच्छता, वाणिज्य इंट्रोडक्शन टू कंप्यूटर एप्लीकेशन पहली और दूसरी पाली में होगी।
बीएड, बीपीएड और एमएड प्रथम वर्ष तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 7 अप्रैल से
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित बीएड, बीपीएड और एमएड प्रथम सेमेस्टर तथा तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। बीपीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा तिथि 7 अप्रैल से 16 अप्रैल तक होगी। बीपीएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 7 अप्रैल से 16 अप्रैल तक, बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 7 से 16 अप्रैल तक होगी।
बीएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 7 से 9 अप्रैल तक कराई जाएगी। एमए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 7 से 18 अप्रैल तक होगी। एमएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 7 से 12 अप्रैल तक कराई जाएगी। परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह ने कहां है की परीक्षा कार्यक्रम महाविद्यालयों को भेजने के साथ ही विवि के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।