फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Varanasi won the inaugural match in basketball and Meerut in handball.

Jaunpur News: बास्केटबॉल में वाराणसी और हैंडबाॅल में मेरठ ने जीता उद्घाटन मैच

Mon, 25 Dec 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Varanasi won the inaugural match in basketball and Meerut in handball.
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर 25 से 27 दिसंबर तक प्रदेश स्तरीय महिला बास्केटबाॅल एवं हैंडबाॅल का आयोजन शुरू हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया। प्रतियोगिता में 18 मंडल की महिला हैंडबाॅल व 14 मंडल की बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बास्केटबॉल में वाराणसी व अयोध्या के मध्य खेला गया। इसमें वाराणसी की टीम 32-00 से विजेता हुईं। दूसरा मैच बरेली व बांदा मंडल के मध्य खेला गया। इसमें बरेली 28-0 से विजेता हुई। तीसरा मैच आजमगढ़ और आगरा के बीच खेला गया। आगरा 20- 7 से विजेता रहा। चौथा मैच आगरा व मुरादाबाद के बीच खेला गया। आगरा 34-27 से विजेता हुई। हैंडबॉल में पहला मैच मेरठ एवं आगरा के मध्य हुआ। मेरठ 09-2 से विजेता हुई। दूसरा मैच सहारनपुर व कानपुर के बीच खेला गया। जिसमें सहारनपुर ने कानपुर को 6-5 से विजेता हुई। तीसरा मैच अयोध्या व बरेली के मध्य हुआ। जिसमें अयोध्या 13-0 से विजेता हुई। चौथा मैच बस्ती व मुरादाबाद के बीच खेला गया। जिसमें बस्ती 10 -6 से विजेता हुई। पांचवां मैच प्रयागराज और सहारनपुर के बीच हुआ जिसका परिणाम बराबरी पर छूटा। प्रतियोगिता एकलव्य स्टेडियम में नव-निर्मित बास्केटबाल कोर्ट व हैण्डबाल कोर्ट पर आयोजित किया जा रहा है। खिलाड़ियों को वाराणसी मंडल की कप्तान प्रतिभा सिंह ने प्रतियोगिता की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल से आराधना त्रिपाठी ,गोरखपुर मंडल से समृद्धि अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता लीग कम नाक आउट आधार पर आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता का संचालन जिला बास्केटबाॅल संघ जौनपुर की देखरेख में किया गया। अंतरराष्ट्रीय निर्णायक वैभव सिंह, राष्ट्रीय निर्णायक दिलीप कुमार, विभोर भृगुवंशी, मुकेश पाण्डेय, सोनेन्द्र श्रोवतिया एवं राज्य स्तर के धनंजय सिंह, कुलदीप यादव व सैफ खान ने किया। महिला हैंडबाॅल प्रतियोगिता का संचालन जिला हैंडबाॅल संघ जौनपुर की देखरेख में योग्य निर्णायक संदीप राय, प्रेम प्रकाश सिंह, पंकज यादव, आकाश गुप्ता व संजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed