फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Varanasi division winners in women's basketball and Ayodhya division winners in handball.

Jaunpur News: महिला बास्केटबाॅल में वाराणसी व हैंडबाल में अयोध्या मंडल विजेता

Wed, 27 Dec 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Varanasi division winners in women's basketball and Ayodhya division winners in handball.
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय महिला बास्केटबाॅल एवं हैंडबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बृहस्पतिवार को तीसरेे दिन मैच में बास्केटबाॅल का पहला सेमीफाइनल वाराणसी और प्रयागराज के मध्य खेला गया। इसमें एक तरफा मुकाबले में वाराणसी की टीम 34-15 से विजेता हुई। वाराणसी की ओर से प्रतिभा सिंह, सगुन और लक्ष्या ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दूसरा सेमीफाइनल आगरा और गोरखपुर के मध्य खेला गया, जिसमें आगरा ने गोरखपुर को एकतरफा मुकाबले 49-21 से पराजित किया। आगरा की टीम से हिमांशी व वैशाली ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला वाराणसी एवं आगरा के मध्य हुआ। पहले हॉफ में वाराणसी की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए एकतरफा अंक अर्जित किया। मध्यान्ह के समय वाराणसी 45-32 से आगे थी। दूसरे हॉफ के पहले र्क्वाटर में आगरा की टीम ने अपने रणनीति को बदलते हुए खेलना शुरू किया। तीसरा क्वार्टर समाप्त होते समय अंक 52-45 रहा। अगले क्वार्टर में आगरा की टीम ने मैच बराबरी पर ला दिया। वाराणसी की टीम ने बढ़त को और आगे बढ़ाया। 66-60 के स्कोर पर मैच समाप्त हुआ। वाराणसी की टीम 6 अंकों से विजयी हुई। उप विजेता टीम की ओर से संजू यादव, वैशाली व हिमांशी ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हैंडबाॅल का पहला सेमीफाइनल अयोध्या एवं बस्ती के मध्य खेला गया। अयोध्या मंडल 39-37 विजयी हुई। अयोध्या ओर से निक्की ने 11 गोल, आराध्या ने 10 गोल किया। बस्ती की अंकिता व कविता ने भी 10-10 गोल अपनी टीम के लिए किया। इस प्रकार अयोध्या मंडल की टीम फाइनल में प्रवेश की। दूसरा सेमीफाइनल में वाराणसी मंडल ने गोरखपुर पर 01 गोल से जीत दर्ज किया। मैच का स्कोर वाराणसी 23 गोरखपुर 22 रहा। हैंडबाल का फाइनल मुकाबला अयोध्या मंडल व वाराणसी मंडल के मध्य हुआ। मैच समाप्ति पर दोनों का अंक 24-24 रहा। निर्णायक मंडल ने 05-05 मिनट का अतिरिक्त समय खेलने के लिए दिया। इसमें 30-26 से अयोध्या मंडल विजेता हुई। अतिरिक्त समय में अयोध्या की टीम ने 05 गोल और वाराणसी ने 02 गोल किया। मुख्य अतिथि बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्रा ने विजेता एवं उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर राजीव सिंह, निखिल सिंह, परमेंद्र सिंह, डॉ.दीक्षा साहू, डॉ.संतलाल यादव, संजय सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह ने किया। आभार क्रीड़ा अधिकारी डॉ.अतुल सिन्हा ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed