फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Varanasi becomes champion in girls handball after 20 years

Jaunpur News: बालिका हैंडबॉल में 20 साल बाद वाराणसी बना चैंपियन

Wed, 22 Nov 2023 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Varanasi becomes champion in girls handball after 20 years
जौनपुर। प्रादेशिक जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को वाराणसी मंडल 23-16 के अंतर से अयोध्या मंडल को पराजित कर प्रदेश में चैंपियन बना। 20 साल बाद यह खिताब जीता।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर खेले गए खिताबी मुकाबले में वाराणसी की ओर से प्रीति यादव ने आठ, सुमन यादव ने पांच और रेशमा यादव ने पांच गोल किए। अयोध्या की ओर से आराधना त्रिपाठी ने पांच गोल, राजपति ने चार गोल, निक्की ने दो गोल किए। पहले हाफ में वाराणसी 11 और अयोध्या 9 गोल के स्कोर पर थी। मैच बहुत संघर्षपूर्ण था। दूसरे हाफ के 18 मिनट बाद वाराणसी के खिलाड़ियों ने खेल पर पकड़ मजबूत की। वाराणसी 23-16 अंकों के अंतर विजेता हुआ। जिलाधिकारी अनुज झा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी वाराणसी आरपी सिंह, अमित पांडेय, निखिल सिंह, परमिंदर सिंह आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed