फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   vanshdhari Singh, a freedom fighter fighter was the messiah of the exploited

शोषितों के मसीहा थे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशधारी सिंह

Wed, 17 Feb 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
vanshdhari Singh, a freedom fighter fighter was the messiah of the exploited
डोभी क्षेत्र के बीरीबारी गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. वंशधारी सिंह की प्रतिमा अनावर? - फोटो : JAUNPUR
डोभी। मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज ने कहा कि वंशधारी सिंह शोषितों, वंचितों, व दीन दुखियों के मसीहा थे। वह जीवन पर्यंत आम लोगों की सेवा करते रहे। ऐसे महान गणमान्य विभूति की मूर्ति का अनावरण कर मैं खुद को धन्य मान रहा हूं। वह क्षेत्र के बीरीबारी गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व गांव के चार दशक तक लगातार प्रधान रहे स्व. वंशधारी सिंह के प्रतिमा अनावरण के पश्चात आयोजित समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित तमाम योजनाओं का लाभ मिल रहा है। चाहे रसोई गैस हो, आवास हो या अन्य योजनाएं पात्र लाभार्थी उसका लाभ उठा रहे। प्रदेश सरकार की देन है कि प्रदेश में बिजली की समस्या समाप्त हो गई। सड़क निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। हर तरफ विकास कार्य हो रहे। कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ समाजसेवी आलोक सिंह ने गदा समर्पित कर सांसद का स्वागत किया। श्री राम मंदिर निर्माण के लिए सांसद को एक लाख एक रुपये का समर्पण राशि का चेक प्रदान किया। गांव में 50 गरीबों को आवास बनाने का काम 2022 तक करूंगा। सामाजिक कार्यों में तन मन धन से समर्पित रहूंगा। कार्यक्रम को राम प्रकाश सिंह, डॉ. नरेंद्र सिंह डॉ. देवेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव,वीरेंद्र जोशी व संजीव द्विवेदी को अंगवस्त्रम देकर आलोक सिंह ने सम्मानित किया। अध्यक्षता पारस नाथ सिंह व संचालन डॉ. महेंद्र प्रजापति ने किया। इस अवसर पर शिवाजी सिंह, लालमन यादव, संजय सोनकर, नंद लाल प्रजापति, अरुण कुमार सिंह, सुभाष यादव, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, बाबूराम सिंह, प्रधान योगेंद्र प्रताप सिंह, राजदेव राम, विजय नाविक,पंकज कुमार सिंह, महेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
डोभी। मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज ने क्षेत्र के खुज्झी गांव निवासी राजेन्द्र सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित कर उनसे आशीर्वाद लिया। 1984 से 88 के बीच के कार्यकर्ताओं से राम मंदिर आंदोलन के संस्मरण सुनकर सांसद के अलावा अन्य लोग भी अपने आंसू रोक नहीं पाए। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कहा कि संघर्ष रंग लाया और आंखों के सामने राम मंदिर का निर्माण हो रहा है ।सभा को संबोधित कर सांसद ने सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। इस अवसर पर शम्भू सिंह,डॉ महेंद्र प्रजापति,शिवाजी सिंह, अमरनाथ चौधरी,संजय सिंह,अखिलेश सिंह,तेजबहादुर सिंह,नवल किशोर,बालेन्द्र सिंह,भोला दुबे,मुन्ना सिंह,सहित अन्य लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed