फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   vandalism by beating minors

Jaunpur News: नाबालिगों की पिटाई कर की तोड़फोड़

Sat, 12 Oct 2024 03:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
vandalism by beating minors
गुतवन बाजार में बच्चों के विवाद में शुक्रवार को दो पक्षे आमने-सामने हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष के लोगों ने पूजा पंडाल में पहुंचकर पूजन में लगे दो नाबालिगों को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद बाजार में एक पक्ष ने तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामला संभाला। एसपी ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। गुतवन बाजार निवासी जंगबहादुर मौर्य के बेटे अभिषेक मौर्य और शाहनवाज के बेटे तस्लीम से आठ अक्तूबर को आपस में विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर शुक्रवार की सुबह एक पक्ष के लोग लाठी, डंडा और धारदार हथियार लेकर गुतवन बाजार बाईपास पर लगे मां दुर्गा पंडाल में पहुंच गए। वहां मौजूद अभिषेक को पीटने लगे। विरोध करने पर वहां मौजूद अजय यादव को भी पीटा। इसके बाद बाजार में तोड़फोड़ की। सूचना पर मड़ियाहूं, केराकत, मछलीशहर सर्किल के सभी थानों की पुलिस सहित क्षेत्राधिकारी मडियाहूं विवेक सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा पहुंचे और स्थिति संभाली।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डाॅ. अजय पाल शर्मा ने भी पहुंचकर पूछताछ की और फोर्स के साथ बाजार में रूट मार्च किया। दुकानदारों के दुकान बंद करने से बाजार में सन्नाटा पसर गया। उधर, मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष गौरव मौर्य ने थाने में 12 से अधिक लोगों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ मड़ियाहूं विवेक सिंह ने बताया कि बच्चों के विवाद में कहासुनी हुई। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed