फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vaccination will be rehearsed under the supervision of Nodal Officer

नोडल अधिकारी की निगरानी में होगा टीकाकरण का पूर्वाभ्यास

Sun, 10 Jan 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Vaccination will be rehearsed under the supervision of Nodal Officer
जौनपुर। कोविड-19 वैक्सीनेशन की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए 11 जनवरी को जिले के 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) होगा। इसे सफल बनाने के लिए रविवार को डीएम की अध्यक्षता में कई चक्रों में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बैठक कर कार्ययोजना तैयार की। सभी केंद्रों के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

पूर्वाभ्यास की निगरानी के लिए जिला प्रशासन ने भी टीम गठित की है। सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि इस तरह की तैयारी करें ताकि कोविड टीकाकरण के दौरान किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। इसके पूर्व हुए पूर्वाभ्यास में जो खामी रह गई है, उसे पूर्ण रूप से सुधारने की हिदायत दी गई है। जिले के 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 10 से 12 बजे तक चिह्नित लोग टीकाकरण अभ्यास में हिस्सा लेंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस चरण को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए तैयारी की गई। इस पूर्वाभ्यास के बाद टीकाकरण की तैयारी लगभग फाइनल हो जाएगी। वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वैक्सीनेटर भी मुहैया करा दिया गया है। अब टीकाकरण पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखकर 11 जनवरी को चिह्नित सभी 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर एक साथ ड्राई रन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed