फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vaccination of 18 plus people will start at 15 centers only

15 केंद्रों पर ही शुरू होगा 18 प्लस वालों का टीकाकरण...

Thu, 27 May 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of 18 plus people will start at 15 centers only
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 18 साल से अधिक उम्र वालों को टीका लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। एक जून से टीकाकरण का निर्देश जारी होने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण की तैयारी में जुट गया है। दो से तीन दिन के भीतर वैक्सीन की खेप भी जिले में पहुंच जाएगी। फिलहाल 15 केंद्रों पर ही इस वर्ग का टीकाकरण शुरू होगा। इसके बाद इसे अन्य केंद्रों पर भी क्रमवार आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार का टीकाकरण पर पूरा जोर है। प्रदेश में 18-44 वर्ष की आयु वालों को एक मई से ही टीकाकरण शुरू हो चुका है, लेकिन जिले में इसकी शुरुआत एक जून से होगी। इस वर्ग में कितनों को टीका लगाया जाना है, इसका आंकड़ा अभी स्पष्ट नहीं है। फिर भी विभाग टीकाकरण आरंभ करने की तैयारी में जुुटा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि दो से तीन दिन के भीतर वैक्सीन की खेप जिले में पहुंच जाएगी। वैक्सीन आने के बाद शासनस्तर से तय तिथि पर जिले में टीकाकरण का काम शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रायल के तौर पर पहले जिले के 15 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण शुरू कराया जाएगा। इसके बाद जरूरत के अनुसार टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई गई है। 30 मई को कोविन पोर्टल पर टीकाकरण केंद्र प्रकाशित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed