फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Uttar Pradesh: Software will decide the names of experimental testers

पूविवि : सॉफ्टवेयर तय करेगा प्रायोगिक परीक्षकों के नाम

Thu, 28 Dec 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh: Software will decide the names of experimental testers
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय की प्रायोगिक परीक्षा में अब बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। विश्वविद्यालय सॉफ्टवेयर के सहारे शिक्षकों का डाटा, विषयों की संख्या, कॉलेज के नाम तय करने पर काम कर रहा है। साथ ही प्रायोगिक परीक्षा में पारदर्शिता के लिए विश्वविद्यालय में काम कर रही एजेंसी के द्वारा बनाए गए सॉफ्टवेयर से ही परीक्षकों के नाम तय होंगे।
विज्ञापन

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर व गाजीपुर में राजकीय, स्ववित्तपोषित व वित्तपोषित के कुल 573 कॉलेज संचालित है। कॉलेजों में कुछ विषयों में प्रायोगिक परीक्षा भी कराई जाती है। इसको लेकर पिछले कुछ सालों से तमाम शिकायतें मिल रही थी कि परीक्षकों पर कई महाविद्यालय दबाव बनाकर छात्रों की संख्या पूरी न होने के बाद भी नंबर चढ़ाने व हस्ताक्षर करने की बात कहते है। वहीं कई परीक्षकों को समस्या थी कि विश्वविद्यालय अपने चहेते को प्रायोगिक परीक्षा के लिए ज्यादा कॉलेज आवंटित कर देता है। इस समस्या को देखते हुए विश्वविद्यालय ने बड़ा बदलाव किया अब प्रायोगिक परीक्षा के लिए नामित परीक्षकों की सूची विश्वविद्यालय की तरफ से बनाए गए सॉफ्टवेयर से सीधा उनके ईमेल और विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। जौनपुर में दो राजकीय महाविद्यालय, 14 वित्तपोषित महाविद्यालय, 203 स्ववित्तपोषित महाविद्यालय संचालित हैं। वहीं गाजीपुर में तीन राजकीय, आठ वित्तपोषित, 343 स्ववित्तपोषित महाविद्यालय संचालित है।
विज्ञापन

पहले की समस्या को देखते हुए परीक्षकों की सूची विश्वविद्यालय में काम कर रही एजेंसी के द्वारा बनाए गए सॉफ्टवेयर से भेजी जाएगी। इसकी सूचना परीक्षकों को ईमेल और विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। एक रैंडम लिस्ट जारी की जाएगी जिसमें महाविद्यालय के नाम, छात्रों की संख्या व परीक्षकों का नाम होगा। -अजीत सिंह, सहायक कुलसचिव परीक्षा, पूविवि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed