यूपीएसएसएससी वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक की परीक्षा में रविवार को मिर्जापुर से एक और जौनपुर से जौनपुर से तीन नकलची पकड़े गए हैं। इनमें एक महिला भी है। जौनपुर में नकल करते पकड़े गए तीनों आरोपी प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। पुलिस उनसे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर नकल कराने वाले गिरोह का पता लगाने में जुटी है। नकल करते पकड़े चारों लोगों ने अजब-गजब तरीका अपनाया था। तेज बीप की आवाज न होती तो कक्ष निरीक्षक नकलचियों को पकड़ नहीं पाते। वे जिस तरह की इलेक्ट्रानिक डिवाइस परीक्षा केंद्र में लेकर पहुंचे थे, उसको पहचानना मुश्किल था। उन्होंने इसे ठीक से छुपा भी रखा था।
डिवाइस को छुपाने में परीक्षार्थी कामयाब रहे लेकिन परीक्षा कक्ष में शांत माहौल में बार-बार बीप की आवाज ने उनकी कोशिशों पर पानी फेर दिया। जौनपुर जिले के 36 केंद्रों पर रविवार को वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक की परीक्षा आयोजित थी। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद राजा श्रीकृष्णदत्त पीजी कॉलेज में कमरा नंबर सात में ड्यूटी कर रहे कक्ष निरीक्षक को बीप की आवाज सुनाई दी। नीचे की स्लाइड्स में देखें...
2 of 6
जौनपुर में वन रक्षक भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी
- फोटो : अमर उजाला
बीप की आवाज के बाद कक्ष निरीक्षक ने सजग निगाह डाली तो एक परीक्षार्थी बार-बार कंधा उचका रहा था। तलाशी में कान के पास माइक्रो ब्लूटूथ इयरफोन मिला। पूछताछ में पता चला कि ब्लूटूथ इयरफोन जेब में मौजूद रिसीवर से जुड़ा है, जो एटीएम के मास्टर कार्ड पर लगा है। उसने बताया कि चाय की दुकान पर कार सवार मिले। उन्होंने 40 हजार रुपये में नकल कराने को कहा था। 20 हजार रुपये तत्काल देने थे और शेष 20 हजार परीक्षा के बाद। कार सवारों के बारे में वह कुछ और जानकारी नहीं दे सका। पकड़ा गया परीक्षार्थी प्रयागराज के कपसा का रहने वाला है और उसका नाम कौशल यादव है।
प्रसाद इंस्टीट्यूट में कमला पटेल के दुपट्टे से ऐसी ही डिवाइस बरामद की गई। वह प्रयागराज के पूरा रमईपुर की रहने वाली है। उसने डिवाइस कपड़े के अंदर छुपा रखा था। परीक्षा शुरू होते ही उसने कक्ष निरीक्षक को बताया कि उसे ठंड लग रही है। उसने कक्ष में चल रहे पंखे को बंद करने की बात कह दुपट्टा सिर पर बांध लिया। इसी के बाद बीप की आवाज आने पर कक्ष निरीक्षक को शक हुआ। चेकिंग के दौरान उसके कान से हियरिंग डिवाइस बरामद हुई। डिवाइस जिस कार्ड से संचालित था वह दुपट्टे में लगा था।
4 of 6
चप्पल से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद
- फोटो : सोशल मीडिया।
टीडी कॉलेज परीक्षा केंद्र के कमरा नंबर 34 में परीक्षा के दौरान बीप की आवाज होने पर कक्ष निरीक्षक ने एक परीक्षार्थी की तलाशी ली तो उसके चप्पल से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुआ। उसने बताया कि उससे पांच लाख रुपये में नकल की डील हुई थी। इसमें आधी रकम एडवांस देनी पड़ी थी। उसने पटेल नाम के एक व्यक्ति का नाम भी बताया। राजू यादव नामक यह अभ्यर्थी प्रयागराज के बहरिया थाने के सादोपुर का रहने वाला है।
5 of 6
जौनपुर के एक परीक्षा केंद्र पर तैनात फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
केंद्राध्यक्षों की सूचना पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ में पता चला कि एक गिरोह सक्रिय है, जिसने नकल कराने के लिए अभ्यर्थियों से 40 हजार से पांच लाख तक रुपये की वसूली की है। उनसे मिले इनपुट के आधार पर पुलिस गिरोह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने तीनों अभ्यर्थियों के विरुद्ध कोतवाली और लाइन बाजार थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।