फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UPPSC RO anf ARO preliminary examination on July 27 in jaunpur

UPPSC RO ARO Exam: समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई को, तैयारी शुरू

Tue, 22 Jul 2025 11:24 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 22 Jul 2025 11:24 AM IST
सार

UPPSC RO ARO Exam: समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई होगी। इसके लिए जिले भर में 47 परीक्षा केंद्रों बनाए गए हैं। इसमें कुल 22,176 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
UPPSC RO anf ARO preliminary examination on July 27 in jaunpur
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी- 2023 की प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई होगी। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा 27 जुलाई को रविवार के दिन सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक एक पाली में आयोजित होगी। इसके लिए जिले भर में 47 परीक्षा केंद्रों बनाए गए हैं। इसमें कुल 22,176 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 
विज्ञापन


परीक्षा को पारदर्शी, नकल विहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 47 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 47 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी ने विस्तार पूर्वक सभी संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्वों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधा सुनिश्चित की जाए जिससे परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार असुविधा का सामना न करना पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; मातम में बदलीं खुशियां: नौकरी जॉइन करने से पहले युवक की मौत, परिवार का टूट गया सपना; बिलख रही मां

आयोग के दिए गए दिशा निर्देशानुसार परीक्षा संपादित कराई जाएगी, किसी भी प्रकार की अवहेलना की दशा में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पर्यवेक्षक सुनिश्चित कराएंगे कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी ओएमआर शीट तथा प्रश्न पत्र पर अंकित बार कोड का मिलान अवश्य कर लें। 

बैठक में सीआरओ अजय अंबष्ट, एएसपी आयुष श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, अनुभाग अधिकारी अजय शर्मा, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed