फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Uproar at the police station of angry relatives over the death of mother and child

Jaunpur News: जच्चा-बच्चा की मौत पर गुस्साए परिजनों का थाने पर हंगामा

Mon, 17 Apr 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Uproar at the police station of angry relatives over the death of mother and child
मुंगराबादशाहपुर। नगर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए शनिवार को महिला का ऑपरेशन किया गया। उसके कुछ ही देर के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिवार के लोग पीड़िता को लेकर प्रयागराज भागे, लेकिन तब तक जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। वापस लौटे परिजनों ने रविवार की सुबह मुंगराबादशाहपुर थाने के सामने हंगामा शुरू कर दिया। वे लोग अस्पताल संचालक और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने समझाया तब मामला शांत हुआ। परिजनों ने थाने में अस्पताल संचालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जंघई रोड स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार की सुबह प्रसव पीड़िता पूजा सिंह (25) पत्नी वीरेंद्र प्रताप सिंह निवासी नारायणपुर खुर्द खोजेमऊ फतनपुर प्रतापगढ़ को भर्ती कराया गया। वहां शाम को छह बजे ऑपरेशन किया गया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद जज्जा-बच्चा की हालत बिगड़ गई। ऐसे में डॉक्टर ने पीड़िता को प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से प्रयागराज लेकर पहुंचे लेकिन जब तक पूजा को अस्पताल में भर्ती कराया जाता तब तक मौत हो चुकी थी। उधर, बच्चे की भी मौत हो गई। परिजन भारी संख्या में थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पूजा सिंह के ससुर बृज कुमार सिंह ने डॉक्टर पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी का कहना है कि मृतका के ससुर ने तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed