फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Up to 24 hours after the report came negative, the patient's commotion in the hospital

रिपोर्ट निगेटिव आने के 24 घंटे बाद तक अस्पातल में मरीज का हंगामा

Sun, 25 Oct 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Up to 24 hours after the report came negative, the patient's commotion in the hospital
जौनपुर। कोविड-19 के एल-2 अस्पताल में भर्ती भाजयुमो नेता को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद 24 घंटे तक चिकित्सक व कर्मचारी मनाने में लगे रहे। बाद में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद वह घर जाने को राजी हुआ। अस्पताल से जाने के बाद चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शाहगंज निवासी भाजपा युवा मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री को कोरोना होने पर एल-टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की व्यवस्थाओं पर असंतोष जताने पर उन्होंने चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच चल रही है। इस बीच बृहस्पतिवार की रात उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई। नियमानुसार डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया, लेकिन वह घर जाने को तैयार नहीं थे। काफी देर तक अस्पताल में हंगामा करते रहे। खाना-पीना बंद कर दिया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों के काफी समझाने के बाद भी वह तैयार नहीं हुए तो सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। हंगामे से नाराज चिकित्सक व कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफे की भी धमकी दी। आननफानन सीएमओ डॉ. राकेश कुमार अस्पताल पहुंचे। किसी तरह समझा कर खाना खिलाया। सीएमओ के काफी समझाने और पार्टी नेताओं के हस्तक्षेप पर वह किसी तरह राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed