फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP straitjacket sp

यूपी के विकास में बाधक है सपा

Sun, 03 Jul 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 03 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
UP straitjacket sp
जौनपुर के टीडी कालेज मैदान में शनिवार को भाजपा काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यूपी के विकास में समाजवादी पार्टी की सरकार बाधक है। प्रधान मंत्री ने फसल बीमा योजना पूरे देश के किसानों के लिए लागू किया लेकिन प्रदेश सरकार टेंडर कराना भूल गई। इससे यूपी के किसानों को इस योजना का कोई लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

 

केंद्र ने कई तरह की योजनाओं को शुरू किया है, लेकिन प्रदेश सरकार उसे लोगों तक नहीं पहुंचने देने चाहती। ऐसी सरकार को कार्यकर्ताओं के बल पर ही हम उखाड़ फेंकेंगे। और प्रदेश में ऐसी सरकार बनाएंगे जो रोजी रोटी दे सके ।

विज्ञापन

 

उक्त बातें उन्होंने शनिवार को टीडी कालेज के मैदान में काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने चार करोड़ युवाओं को रोजगार देने का काम दो साल में किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पांच करोड़ महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन मुफ्त में देकर उनके आंसू पोंछने का काम मोदी सरकार ने किया। यही नहीं 17 करोड़ लोगों को जनधन योजना के तहत बैंकों में खाता खोलवाया। जबकि प्रदेश सरकार चुनाव में बेरोजगारों को भत्ता देने का वादा कर भूल गई।

 

प्रदेश में सपा राहु तो बसपा केतु है। यह राहु केतू प्रदेश में कहर बनकर मंडरा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता सूर्य बनकर निकलें और इन राहु केतु को मिटा दें तभी यूपी का भला होगा। सपा और बसपा के समर्थन से दस साल कांग्रेस ने राज किया।
 

 इस दौरान कांग्रेस लोगों को रोजगार देने का वादा भूल गई। राहुल बाबा विदेश सैर करने चले गए। उन्होंने दो साल का हिसाब मांगा है। उन्हें हिसाब क्या दूं , हिसाब काशी क्षेत्र के लोगों को दे सकता हूं जिन्होंने पूर्ण बहुमत की सरकार और देश विदेश में बोलने वाला प्रधान मंत्री दिया है।
 

10 साल तक जनता प्रधान मंत्री की आवाज सुनने के लिए तरस गई थी। इस दौर में हर मंत्री अपने को पीएम मानता था। प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता वाली पार्टी है।  2017 में हर बूथ पर कमल खिलाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं पर ही है।
 

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि पूरी दुनिया की नजर यूपी की तरफ है। जब तक यूपी का विकास नहीं होगा तब तक देश का विकास नहीं होगा। काशी प्रांत के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि वंदे मातरम का गान सिर्फ भाजपा ही गवा सकती है।

समारोह को ओम माथुर, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री,  प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, सांसद रामचरित्र निषाद, विधायक सीमा द्विवेदी, सांसद विरेंद्र सिंह मस्त, छोटेलाल खरवार, श्यामाचरण गुप्ता, विनोद सोनकर, सिद्धार्थ सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed