फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Politics akhilesh yadav heated argument with keshav prasad maurya in vidhan sabha bjp mp Ravi Kishan said SP chief unable to digest defeat

UP Politics: अखिलेश व केशव के बीच तीखी नोकझोंक पर रवि किशन बोले- हार नहीं पचा पा रहे सपा प्रमुख

Fri, 27 May 2022 12:59 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 27 May 2022 12:59 PM IST
सार

विधानसभा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच तीखी नोकझोंक को लेकर भाजपा सांसद रवि किशन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख चुनाव में मिली हार को नहीं पचा पा रहे हैं। 

विज्ञापन
UP Politics akhilesh yadav heated argument with keshav prasad maurya in vidhan sabha bjp mp Ravi Kishan said SP chief unable to digest defeat
जौनपुर में रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच तीखी नोकझोंक को लेकर सियासी पारा गर्म है। अखिलेश यादव की टिप्पणी पर भाजपा सांसद रवि किशन तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करने के साथ ही भाषा को लेकर नसीहत भी दी।

विज्ञापन


कहा कि शायद वो (अखिलेश यादव)  हार नहीं पचा पा रहे हैं। तभी इस तरह की भाषा बोल रहे हैं। इससे उनकी छवि धूमिल हुई है। जौनपुर के भटहर गांव में आयोजित एक गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान गुरुवार रात पत्रकारों से बातचीत में  रवि किशन ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव बड़े नेता हैं। मैं उनका सम्मान करता करता हूं। उन्हें सदन की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए था। 
विज्ञापन


महादेव खुद ले रहे अपना स्थान 
मथुरा-काशी ज्ञानवापी के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि महादेव अपना स्थान खुद ले रहे हैं। मामला अदालत में है। इसपर पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है। भाजपा सांसद रवि किशन ने प्रदेश सरकार के बजट की सराहना की। कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए, महिलाओं के लिए, किसानों के लिए यह बजट अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे उत्तर प्रदेश के लिए कल्याणकारी बजट

बताया कि अच्छा बजट पेश करने के लिए मुख्यमंत्री को ट्वीट करके धन्यवाद भी दिया हूं। गोरखपुर के लिए 100 करोड़ का बजट दिया, जिससे गोरखपुर का विकास होगा। बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए कल्याणकारी बजट है।  आत्मनिर्भर भारत के कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। नोएडा मे फिल्म इंडस्ट्री के बारे कहा कि अब मेरे जैसे किसी अन्य रवि किशन को मुंबई जाकर संघर्ष नहीं करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed