फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP police daroga suspended for taking 25 thousand bribe in jaunpur SP took action on viral audio

Jaunpur News: 25 हजार रिश्वत लेने का आरोपी दरोगा निलंबित, वायरल ऑडियो पर एसपी ने की कार्रवाई

Sat, 03 Sep 2022 04:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 03 Sep 2022 04:09 PM IST
सार

जौनपुर के सरपतहां थाने में तैनात दरोगा लालता प्रसाद का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित द्वारा दरोगा से अपने पैसे वापस मांगे जा रहे हैं। ऑडियो को संज्ञान में लेते हुए जौनपुर एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
UP police daroga suspended for taking 25 thousand bribe in jaunpur SP took action on viral audio
रिश्वत लेने का ऑडियो वायरल - फोटो : फाइल

विस्तार

मुकदमे की विवेचना के दौरान एक व्यक्ति का नाम निकालने के लिए जौनपुर के सरपतहां थाने के दरोगा ने 25 हजार रुपये की रिश्वत ली। काफी दिन बीतने के बाद भी जब नाम नहीं निकला तो पीड़ित ने दरोगा को फोन कर रुपये वापस करने की बात कही। इसका ऑडियो वायरल होते ही महकमे में हड़कंप मच गया। जौनपुर एसपी अजय साहनी ने दरोगा लालता प्रसाद को निलंबित कर दिया। मामले की जांच सीओ शाहगंज कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सुल्तानपुर घुघुरी गांव निवासी इंद्रजीत यादव और सरपतहां थाने के दरोगा के बीच हुई बातचीत का ऑडियो शुक्रवार को वायरल हुआ। इसमें इंद्रजीत यादव दरोगा लालता प्रसाद से मुकदमे की विवेचना से नाम निकालने के लिए रिश्वत के तौर पर दिए गए 25 हजार रुपये में से कुछ वापस करने की गुहार कर रहा है।

विज्ञापन

साहब, आपने मेरा काम भी नहीं किया...

पीड़ित कह रहा है कि साहब, आपने मेरा काम भी नहीं किया और अब मेरा नंबर भी ब्लॉक कर दिया है। मैं देर शाम तक पुल पर आपका इंतजार करता रहा। आपने कहा था वहीं मिलिए, बताता हूं। अब आप बात भी नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपने मुझसे 30 हजार रुपये मांगे थे, लेकिन रातों-रात मैंने जेवर गिरवी रखकर किन परिस्थितियों में आपको 25 हजार रुपये दिए इसे ईश्वर ही जानता है। इस ऑडियो को संज्ञान में लेते हुए सीओ शाहगंज ने एसपी को अवगत कराया। उसी आधार पर लालता प्रसाद को निलंबित कर दिया गया।
पढ़ेंः तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार महिला समेत तीन को कुचला, मौके पर ही मौत, मचा कोहराम
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed