फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP panchayat elections 2021: two and half feet anita contest for panchayat chunav in jaunpur

पंचायत चुनाव: ढाई फीट की अनीता चुनावी मैदान में, भरा जिला पंचायत सदस्य का पर्चा

Mon, 05 Apr 2021 06:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 05 Apr 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
UP panchayat elections 2021: two and half feet anita contest for panchayat chunav in jaunpur
अनीता ने किया नामांकन। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जिला पंचायत सदस्य पद पर रविवार को वार्ड संख्या-22 बदलापुर से अनीता शर्मा ने नामांकन किया। महज ढाई फीट की अनीता नामांकन प्रक्रिया खत्म होने से ठीक एक मिनट पहले 4.59 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचीं। सुरक्षा जांच के बाद सीधे नामांकन कक्ष में पहुंच गईं। उन्होंने एक सेट में अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पति सुरेश भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी भी मैदान में
जौनपुर जिले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह ने शनिवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन किया। वह वार्ड संख्या 45 (सिकरारा तृतीय) से उम्मीदवार हैं। श्रीकला सिंह के नामांकन के बाद जिले के सियासी हलके में खलबली मची हुई है। उनके पति धनंजय सिंह हाल में ही जेल से जमानत पर छूटे हैं। अजीत सिंह हत्याकांड में साजिश रचने के आरोपी धनंजय की पुलिस को तलाश है।

विज्ञापन

 

आशा किन्नर भी मैदान में

आशा किन्नर ने भी रविवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने मीरगंज क्षेत्र की करियांव ग्राम पंचायत से नामांकन किया है। वहीं, इसी ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए भोजपुरी फिल्म निर्माता पिंटू सिंह भी मैदान में उतरे हैं। इसी को लेकर करियांव ग्राम पंचायत अब चर्चा में आ गई है।

मिस इंडिया-2015 रनर अप भी मैदान में
फेमिना मिस इंडिया-2015 की रनर अप दीक्षा सिंह ने उतरने का फैसला किया, तभी से वह चर्चा में हैं। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया है। वह एक्ट्रेस-मॉडल हैं। मॉडल दीक्षा सिंह ने रविवार को जिला पंचायत के वार्ड संख्या-26 बक्शा से नामांकन किया।जौनपुर जिले के बक्शा ब्लॉक के ही चितौड़ी गांव की रहने वाली दीक्षा टीवी विज्ञापन में काम कर चुकी हैं। पिछले फरवरी माह में उनके एलबम रब्बा मेहर करें ने खूब सफलता बटोरी है। जल्द ही उनकी एक वेब सीरीज भी आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed