फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी पंचायत चुनाव : मॉडल से अभिनेत्री बनीं दीक्षा सिंह को जनता ने नकारा, पंचायत चुनाव में मिली करारी हार

Mon, 03 May 2021 03:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 03 May 2021 03:44 PM IST
विज्ञापन
UP Panchayat Election: Model turned actress Deeksha Singh rejected by the public, the panchayat election got a crushing defeat
दीक्षा सिंह, फाइल फोटो - फोटो : Instagram

जौनपुर में मॉडल से अभिनेत्री और फिर नेता बनने के लिए पंचायत चुनाव में उतरीं दीक्षा सिंह को जनता ने सिरे से नकार दिया। जिला पंचायत सदस्य के वार्ड संख्या-26 से उन्हें करारी हार मिली है। चुनाव नतीजों में वह ढाई हजार से भी कम वोटों में सिमट गईं। इस वार्ड से भाजपा समर्थित नगीना सिंह को जीत मिली है। दीक्षा सिंह के चुनाव पर सभी की निगाहें लगी थीं, लेकिन अब हार से उनके समर्थक मायूस हैं। देखें अगली स्लाइड्स...

UP Panchayat Election: Model turned actress Deeksha Singh rejected by the public, the panchayat election got a crushing defeat
दीक्षा सिंह ने किया मतदान। - फोटो : अमर उजाला

बक्शा ब्लाॅक के चितौड़ी गांव निवासी दीक्षा सिंह के पिता जितेंद्र सिंह का गोवा में कारोबार है। लंबे समय से उनका परिवार वहीं रहता है। वर्ष 2015 में फेमिना मिस इंडिया की रनर अप रहीं दीक्षा पंचायत चुनाव में भागीदारी के लिए गांव आई थीं। दीक्षा सिंह ने जिला पंचायत सदस्य के वार्ड संख्या-26 से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

UP Panchayat Election: Model turned actress Deeksha Singh rejected by the public, the panchayat election got a crushing defeat
दीक्षा सिंह। - फोटो : Instagram

दीक्षा के नामांकन के बाद जिले के चुनाव पर सबकी निगाहें जम गई थीं। पीएम मोदी को अपना आदर्श मानने वाली दीक्षा के इंटरव्यू सुर्खियों में रहे। जीतने के बाद उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर कई योजनाएं भी बताई थीं। महिलाओं के लिए आरक्षित जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भी दीक्षा की दावेदारी मानी जा रही थी, मगर चुनाव परिणामों ने सारे मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Panchayat Election: Model turned actress Deeksha Singh rejected by the public, the panchayat election got a crushing defeat
दीक्षा सिंह। - फोटो : Instagram

चुनाव में ग्लैमर का तड़का लगाने वाली दीक्षा को जनता ने सिरे से नकार दिया है। इस वार्ड से भाजपा के दिवंगत नेता राजमणि सिंह के परिवार की नगीना सिंह को सात हजार से अधिक वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर पांच हजार से अधिक वोट पाकर संजू यादव हैं।

विज्ञापन
UP Panchayat Election: Model turned actress Deeksha Singh rejected by the public, the panchayat election got a crushing defeat

दीक्षा ढाई हजार से भी कम वोट हासिल कर पाई हैं। मतगणना के दौरान हार देख उनके एजेंट आधी गणना के बाद ही मौके से खिसक लिए। दीक्षा पैंटीन, पैराशूट ऑयल, स्नैपडील सहित कई कंपनियों का विज्ञापन कर चुकी हैं। फरवरी 2021 में उनके एलबम रब्बा मेहर करें ने काफी सफलता बटोरी थी। उन्होंने इश्क तेरा फिल्म की कहानी भी लिखी है और जल्दी ही उनकी वेब सीरीज भी आने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed