फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP News: UP Governor reached Jaunpur, will give gold medals to the meritorious in the 27th convocation ceremon

UP News: राज्यपाल ने मेधावियों को दिए मेडल और डिग्री, बस्ता पाकर खुश हुए परिषदीय स्कूल के बच्चे

Thu, 09 Nov 2023 01:43 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 09 Nov 2023 01:43 PM IST
सार

विश्वविद्यालय के महंत अवैधनाथ सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने कहा कि कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है। इस लिए छात्राओं को चाहिए कि वे पढ़ाई के समय में केवल पढ़ाई करें। सभी को यह संकल्प लेना होगा कि हम अच्छे कैसे बनें।

विज्ञापन
UP News: UP Governor reached Jaunpur, will give gold medals to the meritorious in the 27th convocation ceremon
जौनपुर पहुंचीं यूपी की राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर का 27वां दीक्षांत समारोह बृहस्पतिवार को मनाया गया। विश्वविद्यालय के महंत अवैधनाथ सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने कहा कि कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है। इस लिए छात्राओं को चाहिए कि वे पढ़ाई के समय में केवल पढ़ाई करें। सभी को यह संकल्प लेना होगा कि हम अच्छे कैसे बनें। दुनिया सुनने और सीखने वाली है। जो भी सीखने के लिए मिले उसे सिखाना चाहिए। ग्रामीण शिक्षा को बढ़ावा देने पर राज्यपाल ने जोर दिया। कहा कि गांव के बच्चे पढ़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे। चंद्रयान से लेकर अन्य उपलब्धियों के बारे में उन्होने बताया। इससे पहले राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्य अतिथि पीपल्स वर्ल्ड कमीशन ऑन ड्राउन एंड फ्लड स्वीडन तरूण भारत संघ, राजस्थान के चेयरमैन डॉ. राजेंद्र सिंह, विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने मेधावियों को मेडल और डिग्री दिया। कार्यक्रम में कुल 82 मेधावियों को गोल्ड मेडल दिया गया, जबकि 222 को डिग्री दी गई। 

विज्ञापन


परिषदीय स्कूल के बच्चों को मिला स्कूली बैग 

राज्यपाल ने उच्च प्राथमिक विद्यालय जफरपुर के 20 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किया। इसके साथ 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी पोषाहार पोटली देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed